सूरजकुंड मेले में दर्दनाक हादसा: लोगों को बचाते हुए शहीद हुए इंस्पेक्टर, झूला टूटने से मची अफरातफरी

Surajkund Mela accident: फरीदाबाद में दो अलग-अलग घटनाओं से हिला विश्वप्रसिद्ध मेला, पुलिस इंस्पेक्टर की मौत, कई घायल

फरीदाबाद।
विश्वप्रसिद्ध सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय मेले में शनिवार को उस समय मातम पसर गया, जब एक के बाद एक दो बड़े हादसे सामने आए। सबसे दर्दनाक घटना एम्यूजमेंट पार्क में हुई, जहां झूला टूटने से अफरातफरी मच गई। इस दौरान लोगों को बचाने के प्रयास में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद ने अपनी जान गंवा दी। इस हादसे में आठ से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

इससे पहले दिन में मेले का दूसरा प्रवेश द्वार गिरने से एक बच्चा और एक अधेड़ व्यक्ति घायल हो गए थे। लगातार दो हादसों के बाद प्रशासन को मेले का शाम का मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।

कैसे हुआ झूला हादसा? (Surajkund Mela accident)

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मेला परिसर में लगे एम्यूजमेंट पार्क के एक झूले में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। झूला पहले बाईं ओर झुकता दिखाई दिया। खतरे को भांपते हुए वहां ड्यूटी पर तैनात इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद ने तुरंत झूले के पास खड़े लोगों को हटाने की कोशिश शुरू कर दी।

इसी दौरान झूला अचानक दाईं ओर झुक गया और झूले व प्लेटफॉर्म के बीच इंस्पेक्टर की गर्दन फंस गई। हादसा (Surajkund Mela accident) इतना भयावह था कि मौके पर ही वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

लोगों को बचाते हुए दी जान

इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की बहादुरी की हर ओर सराहना हो रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अगर उन्होंने समय रहते लोगों को हटाने की कोशिश न की होती, तो हादसे में हताहतों की संख्या कहीं ज्यादा हो सकती थी। पुलिस महकमे और मेला प्रशासन में इस घटना के बाद शोक की लहर दौड़ गई।

कई लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

इस झूला हादसे में करीब आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनमें एक पुलिसकर्मी राजेश भी शामिल है। चार घायलों को एंबुलेंस की मदद से फरीदाबाद के बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। सभी घायलों की हालत पर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है।

दूसरा हादसा: प्रवेश द्वार गिरा

इससे पहले दोपहर के समय सूरजकुंड मेले के दूसरे प्रवेश द्वार का एक हिस्सा अचानक गिर गया। इस हादसे में वहां से गुजर रहे एक बच्चे और एक अधेड़ व्यक्ति को चोटें आईं। दोनों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालांकि उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

डीसी पहुंचे मौके पर, जांच के आदेश

घटना की सूचना मिलते ही फरीदाबाद के डीसी आयुष सिन्हा मेला परिसर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि हादसे की विस्तृत जांच कराई जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

Also Read: Pushkar Fair 2025: ऊंटों की धरती पर रंगीन जश्न – जानिए कब, कहां और कैसे मनाया जाएगा भारत का सबसे अनोखा पुष्कर मेला

डीसी आयुष सिन्हा ने कहा,

“शाम साढ़े पांच बजे झूला टूटने से करीब 13 लोग घायल हुए हैं। लोगों को बचाने का प्रयास करते हुए इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की जान चली गई। घायलों का इलाज जारी है। झूला लगाने वाले व्यापारी की भूमिका की जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी।”

सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द, मेला समय से पहले खाली

इन हादसों के बाद मेला परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। सुरक्षा को देखते हुए शाम का मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। मुख्य चौपाल पर गायक नवीन पूनिया और स्टैंडअप कॉमेडियन अमित टंडन की प्रस्तुति होनी थी।

सप्ताहांत होने के कारण बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक भी सुरक्षा कारणों से मेले से लौटने लगे।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

लगातार दो हादसों के बाद सूरजकुंड मेले की सुरक्षा और तकनीकी जांच व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोग और पर्यटक मांग कर रहे हैं कि झूलों और अस्थायी ढांचों की नियमित जांच हो, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

Also Read: कला, स्वाद और संस्कृति का रंगीन संगम, फरवरी की धूप में परफेक्ट आउटिंग, एक छत के नीचे भारत और दुनिया की झलक

Related Posts

  • 83 views
BJP Kalanour Meeting: प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के दौरे से पहले भाजपा कलानौर ने बनाई रणनीति, कार्यकर्ताओं को सौंपे अहम जिम्मे

BJP Kalanour Meeting: कलानौर में भारतीय जनता पार्टी ने आगामी 7 जुलाई को होने वाले प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के दौरे को संगठनात्मक शक्ति प्रदर्शन का अवसर मानते हुए…

  • 62 views
Shyama Prasad Mukherjee Statue: रोहतक में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सम्मान की उठी बड़ी मांग, भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा और सड़क नामकरण का किया प्रस्ताव

Shyama Prasad Mukherjee Statue: रोहतक में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान इस बार चर्चा का केंद्र केवल डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (Dr. Shyama Prasad Mukherjee) का स्मरण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *