Laxmangarh Development Projects: विकास, शिक्षा और पर्यावरण पर एक साथ फोकस, लक्ष्मणगढ़ दौरे में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दी कई सौगातें

Laxmangarh Development Projects: जयपुर, 28 जून। अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में रविवार को विकास, शिक्षा, पर्यावरण और सामाजिक सहभागिता का अनूठा संगम देखने को मिला। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने क्षेत्र के दौरे के दौरान कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों का लोकार्पण किया। साथ ही विद्यार्थियों से संवाद, धार्मिक आयोजन में भागीदारी और पौधारोपण जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़कर विकास को जनभागीदारी से जोड़ने का संदेश दिया।

ग्रामीण विकास को मिली नई रफ्तार

अपने दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री ने खोहरा मलावली ग्राम पंचायत भवन के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यकरण कार्य, ग्राम खोहरा के पशु चिकित्सालय, नव निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र भवन, सर्वसमाज मोक्षधाम तथा सार्वजनिक शौचालय का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार अलवर सहित पूरे क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रेल, डेयरी और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत बनाकर आमजन के जीवन स्तर में सुधार लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नई परियोजनाओं के शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी और विकास को नई गति मिलेगी।

डिजिटल लाइब्रेरी में विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद

दौरे का एक महत्वपूर्ण पड़ाव लक्ष्मणगढ़ की पुरानी सब्जी मंडी स्थित सार्वजनिक पुस्तकालय रहा, जिसे ई-गुरूकुल प्रोजेक्ट के तहत आधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी में विकसित किया गया है।

Also Read: निर्जला एकादशी पर सर्वजन मंच प्रताप नगर की अनूठी सेवा: भीषण गर्मी में राहगीरों को वितरित की गई आइसक्रीम और केले

केंद्रीय मंत्री ने यहां अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई, भविष्य की योजनाओं और शैक्षणिक स्तर की जानकारी ली। विद्यार्थियों ने भी आधुनिक सुविधाओं वाली लाइब्रेरी मिलने पर खुशी जताई। स्थानीय लोगों ने कहा कि डिजिटल संसाधनों से ग्रामीण विद्यार्थियों को अब बेहतर अध्ययन वातावरण मिलेगा।

धार्मिक मेले में शामिल होकर दिया सामाजिक एकता का संदेश

भूपेंद्र यादव ने बाबा प्रयागदास जी महाराज के मेले में भी भाग लिया और शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक मेले और सांस्कृतिक आयोजन केवल आस्था का प्रतीक नहीं होते, बल्कि समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और सामाजिक एकता को मजबूत करने का माध्यम भी बनते हैं।

उन्होंने लोगों से सामाजिक समरसता बनाए रखने और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

Also Read: झोटवाड़ा में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया हिन्दू साम्राज्य दिवस

पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की दिलाई जिम्मेदारी

कठूमर रोड स्थित चंद्रशेखर पार्क में केंद्रीय मंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसकी नियमित देखभाल करना भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की अपील की। उनका कहना था कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण देना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।

स्थानीय कार्यक्रमों में भी रहे सक्रिय

दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री ग्राम शेरपुर स्थित लालदास जी महाराज मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देश की समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने रामगढ़ के ग्राम सोनार में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में भी भाग लेकर लोगों से संवाद किया।

इस अवसर पर सरस डेयरी के चेयरमैन नितिन सांगवान, अशोक गुप्ता, बन्नाराम मीणा, संजय नरूका, ऋषिराज शर्मा, देशराज खरेरा, इन्द्र यादव, खोहरा मलावली के सरपंच गोपेश सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

For More Latest Updates: Instagram, Facebook and Youtube

Related Posts

  • 201 views
JDA Illegal Colony: जयपुर में JDA भूमि पर अवैध कॉलोनी का आरोप: खसरा नंबर 225 बना विवाद का केंद्र, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

JDA Illegal Colony जयपुर में फिर उठे अवैध कॉलोनियों पर सवाल JDA Illegal Colony: राजधानी जयपुर में एक बार फिर कथित अवैध कॉलोनी निर्माण का मामला चर्चा में है। इस…

  • 80 views
Jaipuriya Hospital Contract Employees: जयपुरिया अस्पताल में संविदा कर्मचारियों की एंट्री पर रोक का आरोप, 30 परिवारों की आजीविका पर मंडराया संकट

दो साल तक सेवा देने वाले कर्मचारियों ने लगाए गंभीर आरोप Jaipuriya Hospital Contract Employees: जयपुर के प्रतिष्ठित जयपुरिया अस्पताल में संविदा कर्मचारियों से जुड़ा एक विवाद सामने आया है।…