Guru Ravidas Jayanti Haryana: गुरु रविदास जयंती को राज्य स्तरीय उत्सव के रूप में मनाना सामाजिक समरसता की ऐतिहासिक पहल

Guru Ravidas Jayanti Haryana: हरियाणा सरकार का निर्णय समानता और भाईचारे को देगा नई दिशा

हरियाणा सरकार द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जयंती को राज्य स्तरीय उत्सव के रूप में मनाने का निर्णय सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे को सशक्त करने वाला एक ऐतिहासिक कदम है। यह विचार भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास महाराज का जीवन और दर्शन समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को सम्मान, आत्मसम्मान और समान अधिकार दिलाने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने बताया कि 31 जनवरी को कुरुक्षेत्र जिले के उमरी में आयोजित होने वाला राज्य स्तरीय गुरु रविदास जयंती समारोह सामाजिक एकता और समरसता का महापर्व बनेगा, जिसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे।

गुरु रविदास महाराज के विचार आज भी प्रासंगिक

सत्यप्रकाश जरावता ने कहा कि गुरु रविदास महाराज ने अपने जीवन और वाणी के माध्यम से भेदभाव रहित समाज की कल्पना प्रस्तुत की। उन्होंने जाति, वर्ग और ऊँच-नीच से ऊपर उठकर मानवता, प्रेम और समानता का संदेश दिया। आज के समय में उनके विचार सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने में अत्यंत प्रासंगिक हैं। राज्य सरकार का यह निर्णय उन्हीं आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है।

महिलाओं की भागीदारी से बनेगा सामाजिक जागरूकता का जन-आंदोलन

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश सचिव श्रीमती रेणु डाबला ने कहा कि गुरु रविदास महाराज के विचार समाज को जोड़ने और समानता की भावना को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जयंती के आयोजनों में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि सामाजिक समरसता और जागरूकता का संदेश हर परिवार और हर वर्ग तक पहुँच सके।

उन्होंने बताया कि नगरों और ग्रामीण क्षेत्रों में संगोष्ठियों, संवाद कार्यक्रमों और जागरूकता अभियानों के माध्यम से संत रविदास जी के आदर्शों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन आए।

उमरी में गुरु रविदास धाम बनेगा सामाजिक समरसता का स्थायी केंद्र

भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ. अशोक रंगा ने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले के उमरी स्थित जीटी रोड पर संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के नाम से मंदिर, छात्रावास एवं धर्मशाला के निर्माण हेतु हरियाणा सरकार द्वारा 5 एकड़ भूमि निःशुल्क प्रदान की गई है। यह निर्णय सामाजिक समरसता की दिशा में एक दूरदर्शी पहल है।

उन्होंने जानकारी दी कि इस परियोजना की टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है और निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। भविष्य में यह गुरु रविदास धाम न केवल श्रद्धा का केंद्र बनेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को संत रविदास जी के विचारों, समानता और भाईचारे के संदेश से जोड़ने वाला एक स्थायी सामाजिक केंद्र सिद्ध होगा।

भेदभाव-मुक्त समाज ही गुरु रविदास जयंती का मूल उद्देश्य

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश सचिव डॉ. दिनेश शास्त्री ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज का सपना एक ऐसा समाज था, जहाँ किसी भी प्रकार का भेदभाव न हो और सभी को समान अधिकार एवं अवसर प्राप्त हों। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ‘संत-महापुरुष विचार प्रसार एवं सम्मान योजना’ के माध्यम से संतों और महापुरुषों की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुँचा रही है।

डॉ. शास्त्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे 31 जनवरी को उमरी, कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय गुरु रविदास जयंती समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाएं।

प्रदेशभर में संगठनात्मक तैयारियाँ तेज

राज्य स्तरीय गुरु रविदास जयंती समारोह को सफल बनाने के लिए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा प्रदेशभर में संगठनात्मक तैयारियाँ तेज कर दी गई हैं। विभिन्न जिलों और विधानसभाओं में कार्यक्रमों की जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं, ताकि अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित हो सके।

इस अवसर पर रोहतक स्थित प्रदेश कार्यालय “मंगलकमल” में आयोजित बैठक में प्रदेश सचिव रेणु डाबला, नगर निगम पार्षद सुरेश किराड़, भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ. अशोक रंगा, डॉ. दिनेश शास्त्री, शमशेर कालिंग, राजेश सुनारियां, कप्तान जसिया, राकेश कालसन, शीशपाल चौहान, पार्षद सन्नी, कलानौर मंडल अध्यक्ष गीता ओहल्याण, कृष्ण मुरारी, रणवीर सिंह निंबड़िया, अशोक फौजी, आजाद सिंह तोगड़िया, संदीप टांक, बंसीलाल बोहर सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Posts

  • 24 views
गुरु पूर्णिमा पर गुरु रविदास समरस संकल्प अभियान का शुभारंभ, सामाजिक समरसता का लिया संकल्प

रोहतक | 29 जुलाई – (Guru Ravidas Samras Sankalp Abhiyan गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुरु रविदास समरस संकल्प अभियान (Guru Ravidas Samras Sankalp Abhiyan)…

  • 124 views
BJP Kalanour Meeting: प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के दौरे से पहले भाजपा कलानौर ने बनाई रणनीति, कार्यकर्ताओं को सौंपे अहम जिम्मे

BJP Kalanour Meeting: कलानौर में भारतीय जनता पार्टी ने आगामी 7 जुलाई को होने वाले प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के दौरे को संगठनात्मक शक्ति प्रदर्शन का अवसर मानते हुए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *