Saras Parlour Rajasthan University: राजस्थान विश्वविद्यालय में खुलेगा आधुनिक सरस पार्लर, विद्यार्थियों को कैंपस में ही मिलेंगे पौष्टिक और किफायती उत्पाद

विद्यार्थियों की सुविधा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर लिया गया बड़ा फैसला

Saras Parlour Rajasthan University: जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों को बेहतर और गुणवत्तायुक्त सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। विश्वविद्यालय परिसर में जल्द ही आधुनिक “सरस पार्लर” शुरू किया जाएगा, जहां छात्रों, शोधार्थियों, छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों और कर्मचारियों को शुद्ध, पौष्टिक एवं हाइजीनिक डेयरी उत्पाद आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे। इस पहल के लिए राजस्थान विश्वविद्यालय और जयपुर डेयरी के बीच औपचारिक एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

यह नया सरस पार्लर केवल डेयरी उत्पादों की बिक्री तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे विद्यार्थियों के लिए एक हेल्दी फूड पॉइंट के रूप में विकसित किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि परिसर में गुणवत्तापूर्ण खाद्य सुविधाएं उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी और उनका समय भी बचेगा।

जेएलएन मार्ग स्थित सरस पार्लर जैसी सुविधाएं मिलेंगी परिसर में

विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो. अल्पना कटेजा ने बताया कि परिसर में शुरू होने वाला सरस पार्लर, जेएलएन मार्ग स्थित लोकप्रिय सरस पार्लर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। यहां विद्यार्थियों को छाछ, लस्सी, दही, पनीर, श्रीखंड, फ्लेवर्ड मिल्क, कोल्ड कॉफी और आइसक्रीम जैसे उत्पाद उचित दरों पर उपलब्ध होंगे। इसके अलावा फास्ट फूड और स्नैक्स की भी विशेष व्यवस्था रहेगी।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय लगातार विद्यार्थियों के हित में नई सुविधाओं का विस्तार कर रहा है और यह पहल उसी सोच का हिस्सा है। स्वच्छ और पौष्टिक भोजन विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और उनकी पढ़ाई दोनों के लिए आवश्यक है।

छात्रों के लिए हेल्दी फूड हब बनेगा नया सरस पार्लर

सरस पार्लर में केवल डेयरी उत्पाद ही नहीं, बल्कि कई लोकप्रिय खाद्य सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी। इनमें केसर जलेबी, कुल्हड़ मिल्क, पनीर पकौड़ा, समोसा, सॉफ्टी, मिल्क शेक, पनीर स्टफ्ड पराठा, पनीर टिक्का, दक्षिण भारतीय व्यंजन, छोले भटूरे और मिनी मील जैसी चीजें शामिल होंगी। खास बात यह है कि इन सभी उत्पादों को विद्यार्थियों की जेब और स्वास्थ्य दोनों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा।

विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि यह पार्लर विद्यार्थियों के लिए एक सुरक्षित और विश्वसनीय विकल्प बनेगा, जहां उन्हें गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उचित कीमत पर मिल सकेंगे।

सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मिलेगा लाभ

पार्लर का संचालन प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक किया जाएगा ताकि छात्र अपनी सुविधा के अनुसार इसका उपयोग कर सकें। विश्वविद्यालय प्रशासन समय-समय पर इसकी गुणवत्ता और व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी करेगा ताकि विद्यार्थियों और कर्मचारियों को लगातार बेहतर सेवाएं मिलती रहें।

Also read: गांवों में विकास की नई रणनीति, किसानों को आधुनिक खेती से जोड़ने पर भाजपा का फोकस

युवाओं में पौष्टिक आहार के प्रति बढ़ेगी जागरूकता

राजस्थान सरकार और आरसीडीएफ की इस पहल को युवाओं में हेल्दी फूड हैबिट्स बढ़ाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शिक्षण संस्थानों में सरस पार्लरों की स्थापना से छात्रों को शुद्ध और पौष्टिक खाद्य सामग्री उपलब्ध होगी, जिससे जंक फूड पर निर्भरता कम हो सकती है।

Also read: तमिलनाडु में ‘ज्योतिष राजनीति’ पर घमासान, विजय सरकार की नियुक्ति से सहयोगी दल नाराज

जयपुर डेयरी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कुलगुरु प्रो. अल्पना कटेजा, रजिस्ट्रार आशु चौधरी, वित्त अधिकारी मंजू चौधरी, आरसीडीएफ की प्रबंध संचालक श्रुति भारद्वाज और जयपुर डेयरी के प्रबंध संचालक मनीष फौजदार मौजूद रहे। विश्वविद्यालय की ओर से रजिस्ट्रार आशु चौधरी और जयपुर डेयरी की ओर से मनीष फौजदार ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

Also read: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व | राजस्थान में इतिहास, आस्था और सांस्कृतिक गौरव का भव्य संगम

Related Posts

  • 8 views
Rajasthan Service Camps: अब लापरवाही नहीं चलेगी-सेवा शिविरों में ढिलाई पर अधिकारियों पर होगी सख्त कार्रवाई, सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा संदेश

सेवा शिविरों की गुणवत्ता पर सरकार का फोकस Rajasthan Service Camps: राजस्थान सरकार अब सेवा शिविरों की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में सख्त कदम उठा रही…

  • 10 views
Bhilwara Patwari Bribe: फौतगी नामांतरण के लिए मांगी गई रिश्वत, एसीबी ने बिछाया जाल

Bhilwara Patwari Bribe: राजस्थान में सरकारी काम के बदले रिश्वत मांगने का एक और मामला सामने आया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की भीलवाड़ा-प्रथम इकाई ने शनिवार को चिलेश्वर पटवार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *