राजस्थान

हरियालो राजस्थान कॉनक्लेव का आगाज़ आज! CM भजनलाल शर्मा करेंगे ग्रीन इकोनॉमी प्रदर्शनी का उद्घाटन

राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हरियालो राजस्थान पर्यावरण कॉनक्लेव का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जयपुर में इस कॉनक्लेव का शुभारंभ करेंगे, जहां हरित अर्थव्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण और सस्टेनेबल लाइफस्टाइल को लेकर अहम पहलें सामने आएंगी।

Hariyalo Rajasthan Environment Conclave: हरियालो राजस्थान पर्यावरण कॉनक्लेव का शुभारंभ

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार, 18 दिसंबर को जयपुर स्थित होटल मैरियट में हरियालो राजस्थान पर्यावरण कॉनक्लेव का शुभारंभ करेंगे। यह आयोजन राज्य सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को पर्यावरण और सतत विकास के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करेगा।

ग्रीन इकोनॉमी पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन (Hariyalo Rajasthan Environment Conclave)

मुख्यमंत्री इस अवसर पर राजस्थान की हरित अर्थव्यवस्था (Green Economy) पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। साथ ही ‘मेरी लाइफ – Sustainable Lifestyle for Environment’ पोस्टर का भी विमोचन किया जाएगा, जो आमजन को पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।

Hariyalo Rajasthan Environment Conclave
Hariyalo Rajasthan Environment Conclave

कई वरिष्ठ मंत्री और अधिकारी रहेंगे मौजूद

इस कॉनक्लेव में संसदीय कार्य एवं विधि मंत्री जोगाराम पटेल, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री संजय शर्मा, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद कुमार और राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल (RSPCB) के अध्यक्ष आलोक गुप्ता भी उपस्थित रहेंगे।

प्रदूषण नियंत्रण और Ease of Doing Business में बड़ी उपलब्धियां

Hariyalo Rajasthan Environment Conclave

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल (RSPCB) ने बीते दो वर्षों में कई अहम उपलब्धियां हासिल की हैं—

  • Industries के लिए Auto-Renewal Consent System की शुरुआत
  • 50 शहरी क्षेत्रों में वायु प्रदूषण नियंत्रण हेतु ₹13.50 करोड़ की सहायता
  • सभी 14 क्षेत्रीय प्रयोगशालाओं को NABL मान्यता
  • जयपुर में Air Quality Early Warning System लागू
  • 50 IoT आधारित प्लास्टिक रिवर्स वेंडिंग मशीनें स्थापित
  • जयपुर और जोधपुर में नए क्षेत्रीय कार्यालय
  • White Category Industries की संख्या 104 से बढ़ाकर 877

सतत विकास की दिशा में मजबूत कदम

हरियालो राजस्थान कॉनक्लेव राज्य सरकार की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण, औद्योगिक विकास और Ease of Doing Business को एक साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button