Somnath Swabhiman Parv: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व | राजस्थान में इतिहास, आस्था और सांस्कृतिक गौरव का भव्य संगम

जयपुर बनेगा राज्य स्तरीय आयोजन का केंद्र

Somnath Swabhiman Parv: Somnath Swabhiman Parv: राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम जयपुर स्थित श्री झारखंड महादेव मंदिर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन कला एवं संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, कला-साहित्य-संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग राजस्थान तथा देवस्थान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में होगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे। मंदिर परिसर में शिव स्तुति, भजन संध्या, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन होगा। साथ ही कलश यात्रा और सामूहिक महाआरती भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

पीएम मोदी के कार्यक्रम का होगा लाइव प्रसारण

देवस्थान विभाग के आयुक्त लक्ष्मी नारायण मंत्री ने बताया कि गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जयपुर सहित राजस्थान के विभिन्न शिवालयों में किया जाएगा, ताकि श्रद्धालु राष्ट्रीय आयोजन से जुड़ सकें।

Somnath Swabhiman Parv
सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष

41 जिलों के शिवालयों में विशेष आयोजन

राजस्थान सरकार ने इस आयोजन को केवल राजधानी तक सीमित नहीं रखा है। प्रदेश के 41 जिलों के प्रमुख शिव मंदिरों में भी विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रशासन का उद्देश्य सोमनाथ मंदिर के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को जन-जन तक पहुंचाना है।

कला एवं संस्कृति विभाग की शासन सचिव शुचि त्यागी ने बताया कि जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों के सहयोग से कार्यक्रम को जनभागीदारी वाला उत्सव बनाया जा रहा है।

तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय

रविवार को जयपुर के श्री झारखंड महादेव मंदिर परिसर में उच्चस्तरीय तैयारी बैठक आयोजित की गई। इसमें जयपुर जिला कलेक्टर सन्देश नायक, राज्य नोडल अधिकारी अनुराधा गोगिया और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने आयोजन की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

Also Read: महिलाओं की बदली तस्वीर | पुष्कर की चौपाल में दिखी राजीविका की ताकत

मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। दर्शनार्थियों के लिए गेट नंबर-2 से प्रवेश और निकास की व्यवस्था रहेगी। प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन को लेकर भी विशेष तैयारी की है।

Also read: बंगाल में BJP का नया सियासी फॉर्मूला, शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट से साधे जातीय और क्षेत्रीय समीकरण

आस्था के साथ सांस्कृतिक चेतना का संदेश

‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ को केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि भारतीय इतिहास और सांस्कृतिक गौरव के पुनर्स्मरण के रूप में देखा जा रहा है। राजस्थान सरकार इसे जनआस्था और सांस्कृतिक चेतना से जोड़ते हुए व्यापक स्तर पर आयोजित कर रही है।

Also read: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोलकाता में बढ़ाया भाजपा का सियासी संदेश,

देवस्थान विभाग ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे अपने निकटतम शिवालय में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनें।

Also read: जयपुर में भाजपा का अलग अंदाज में विजय उत्सव, ‘धुरंधर’ फिल्म स्क्रीनिंग से कार्यकर्ताओं में दिखा

Related Posts

  • 8 views
Rajasthan Service Camps: अब लापरवाही नहीं चलेगी-सेवा शिविरों में ढिलाई पर अधिकारियों पर होगी सख्त कार्रवाई, सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा संदेश

सेवा शिविरों की गुणवत्ता पर सरकार का फोकस Rajasthan Service Camps: राजस्थान सरकार अब सेवा शिविरों की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में सख्त कदम उठा रही…

  • 9 views
Bhilwara Patwari Bribe: फौतगी नामांतरण के लिए मांगी गई रिश्वत, एसीबी ने बिछाया जाल

Bhilwara Patwari Bribe: राजस्थान में सरकारी काम के बदले रिश्वत मांगने का एक और मामला सामने आया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की भीलवाड़ा-प्रथम इकाई ने शनिवार को चिलेश्वर पटवार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *