
गुरुग्राम। भारत के प्रमुख कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S25 Ultra पर आकर्षक सीमित अवधि के ऑफर्स की घोषणा की है।
कंपनी ने बताया कि ग्राहक Titanium Silver Blue रंग में Galaxy S25 Ultra खरीदने पर ₹12,000 का इंस्टेंट कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही, उपभोक्ता ₹3,278 प्रति माह की नो-कॉस्ट EMI का भी लाभ उठा सकते हैं। यह ऑफर 30 अप्रैल, 2025 तक मान्य है।
इस ऑफर के तहत उपभोक्ताओं को Galaxy S25 Ultra ₹1,17,999 की प्रभावी कीमत पर उपलब्ध होगा, जबकि इसकी मूल कीमत ₹1,29,999 (12GB/256GB वैरिएंट) है।
AI फीचर्स से लैस Galaxy S25 Ultra : Galaxy S25 Ultra को कंपनी ने एक पावरफुल AI स्मार्टफोन के रूप में पेश किया है। यह नया डिवाइस One UI 7 के साथ आने वाले AI एजेंट्स से लैस है, जो ऐप्स में जटिल कामों को आसान बनाते हैं और यूजर्स से स्पीच, टेक्स्ट, वीडियो और इमेज के ज़रिए संवाद कर सकते हैं।
फोन में ‘Now Brief’ नामक फीचर दिनभर के लिए स्मार्ट सजेशन देता है, जबकि ‘Now Bar’ यूजर के चल रहे कामों को एक जगह पर लाता है। इसके अलावा, ‘Writing Assist’ और ‘Drawing Assist’ जैसे फीचर्स कार्यक्षमता और क्रिएटिविटी को बेहतर बनाते हैं।
दमदार परफॉर्मेंस और शानदार कैमरा : Galaxy S25 Ultra को पावर देता है Snapdragon 8 Elite Mobile Platform for Galaxy, जो ऑन-डिवाइस AI प्रोसेसिंग को और भी तेज बनाता है। फोन में ProScaler और Samsung का खास mDNIe (Mobile Digital Natural Image Engine) जैसे फीचर्स हैं, जो बेहतर इमेज प्रोसेसिंग और डिस्प्ले परफॉर्मेंस सुनिश्चित करते हैं।
कैमरा की बात करें तो डिवाइस में नया 50MP Ultra-Wide Camera Sensor दिया गया है, जो हर रेंज में बेहतरीन डिटेल और क्लैरिटी के साथ शानदार शॉट्स लेने में सक्षम है।
डिस्प्ले और ड्यूरेबिलिटी : गैलेक्सी S25 Ultra में है 6.9 इंच का Quad HD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले, जो 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में मजबूती के लिए Titanium फ्रेम और नया Corning Gorilla Armor 2 का इस्तेमाल किया गया है।
Readalso: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 1 करोड़ घर होंगे रोशन, सरकार ने बताया अपना प्लान
कंपनी ने इस डिवाइस को 7 साल तक OS अपग्रेड और 7 साल के सिक्योरिटी अपडेट के वादे के साथ लॉन्च किया है, जिससे यह लंबे समय तक एक भरोसेमंद और परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड विकल्प बनता है।
उपलब्धता और रंग विकल्प : गैलेक्सी S25 Ultra को ग्राहक Samsung.com, ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स और विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स से खरीद सकते हैं। यह डिवाइस Titanium Silver Blue, Titanium Black, Titanium White Silver और Titanium Grey रंगों में उपलब्ध है। इसके अलावा, यह कुछ विशेष रंगों में भी उपलब्ध है – Titanium Pink Gold, Titanium Jet Black और Titanium Jade Green।