Rajasthan University PG Admissions 2025: राजस्थान विश्वविद्यालय का बड़ा अपडेट
Rajasthan University PG Admissions 2025: जयपुर- राजस्थान विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर (PG) विभागों में प्रथम प्रवेश सूची के दस्तावेज़ सत्यापन की अंतिम तिथि एक दिन बढ़ा दी है। अब छात्र 11 जुलाई 2025 (शुक्रवार) तक अपने संबंधित विभाग में दस्तावेज़ सत्यापन करवा सकते हैं। इसी दिन तक फीस जमा करने की प्रक्रिया भी पूरी की जा सकेगी।
दूसरी प्रवेश सूची 12 जुलाई को होगी जारी
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, पीजी विभागों की दूसरी प्रवेश सूची 12 जुलाई 2025 (शनिवार) को जारी की जाएगी। इस सूची में केवल वही छात्र शामिल होंगे जिन्होंने निर्धारित समय पर दस्तावेज़ सत्यापन और शुल्क जमा किया होगा।
एलएलएम और एमलिब के आवेदन फिलहाल स्थगित
प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि एल.एल.बी. और बी.लिब. पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम अभी घोषित नहीं हुए हैं।
इसलिए एल.एल.एम. (मास्टर ऑफ लॉ) और एम.लिब. (मास्टर ऑफ लाइब्रेरी साइंस) में प्रवेश के लिए आवेदन परिणाम जारी होने के बाद ही स्वीकार किए जाएंगे।
छात्रों के लिए जरूरी सूचना
केंद्रीय प्रवेश समिति एवं URATPG-2025 के संयोजक प्रो. राम अवतार शर्मा ने छात्रों से आग्रह किया है कि प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित सभी अपडेट्स के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट
👉 www.admissions.univraj.org
पर नियमित रूप से विजिट करें।





2 Comments