राजस्थान

कोटा में ऑपरेशन शिकंजा: ₹1-1 लाख के इनामी दो टॉप 10 मोस्ट वांटेड अपराधी गिरफ्तार, अवैध पिस्टल बरामद

Kota Operation Shikanja Arrests Most Wanted: कोटा में ऑपरेशन शिकंजा- ₹1-1 लाख के इनामी दो टॉप 10 मोस्ट वांटेड गिरफ्तार

रणवीर चौधरी हत्याकांड के आरोपी, अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद

Kota Operation Shikanja Arrests Most Wanted : राजस्थान पुलिस के ऑपरेशन शिकंजा अभियान के तहत कोटा में बड़ी सफलता मिली है। मकबरा थाना टीम ने राजस्थान के टॉप 10 मोस्ट वांटेड अपराधियों में शामिल दो कुख्यात बदमाशों — अजय सिंह हाडा उर्फ अज्जू और महेश झांझोट — को गिरफ्तार किया है।
दोनों आरोपी रणवीर चौधरी हत्याकांड के मुख्य वांछित थे और कोटा में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

एसपी तेजस्वनी गौतम की निगरानी में कार्रवाई

कोटा पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि दोनों अपराधियों पर ₹1-1 लाख का इनाम घोषित था।
इनकी गिरफ्तारी पर पुलिस मुख्यालय जयपुर, कोटा रेंज के आईजी राजेंद्र प्रसाद गोयल और एसपी कोटा की ओर से अलग-अलग पुरस्कार घोषित किए गए थे।

पकड़े गए आरोपी कुख्यात शिवराज गैंग के सक्रिय सदस्य हैं।
कार्रवाई सीओ राजेश टेलर और थानाधिकारी लईक अहमद के नेतृत्व में की गई।

अवैध पिस्टल और 5 कारतूस बरामद

पुलिस टीम ने आकस्मिक चेकिंग के दौरान दोनों संदिग्धों को पकड़ा।
तलाशी में उनके पास से एक पिस्टल और पांच ज़िंदा कारतूस बरामद किए गए।
पुलिस ने बताया कि यह जोड़ी कोटा में किसी बड़े आपराधिक मंसूबे को अंजाम देने की तैयारी में थी, लेकिन ऑपरेशन शिकंजा के तहत यह साजिश समय रहते नाकाम हो गई।

कई थानों में दर्ज गंभीर मुकदमे

  • अजय सिंह हाडा (38) निवासी गुमानपुरा
  • महेश झांझोट (36) निवासी नई साबरमती कॉलोनी, लाडपुरा

दोनों पर कोटा और भीलवाड़ा सहित कई जिलों में हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती की तैयारी और आर्म्स एक्ट के तहत गंभीर मामले दर्ज हैं।
भीलवाड़ा के थाना बिगोद में भी ये डकैती की योजना बनाने के आरोप में वांछित थे।

अब पुलिस दोनों पर संगठित अपराध से जुड़े नए कानूनों के तहत भी कार्रवाई की तैयारी में है।

कोटा पुलिस का तीसरा बड़ा एक्शन

जिला पुलिस ने एक माह के भीतर अवैध हथियारों के खिलाफ यह तीसरी बड़ी कार्रवाई की है।
आईजी राजेंद्र प्रसाद गोयल ने इस त्वरित और सटीक कार्रवाई के लिए मकबरा थाना टीम की सराहना की।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि

“कोटा पुलिस अपराधियों पर चौकन्नी निगाह रखे हुए है। संगठित अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button