केन्द्रीय बजट 2026-27 पर व्यापारी संवाद: विकसित भारत के शिल्पकार हैं उद्यमी, सिंगल विंडो से मिलेगा व्यापार को नया बल

Union Budget 2026 Business Benefits: प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर

जयपुर, 7 फरवरी। Union Budget 2026 Business Benefits | केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल ने कहा कि देश के उद्यमी और व्यापारी विकसित भारत के वास्तविक शिल्पकार हैं। उद्योग और व्यापार न केवल आर्थिक प्रगति की रीढ़ हैं, बल्कि करोड़ों लोगों को रोजगार देने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत केन्द्रीय बजट 2026-27 में व्यापार और उद्योग को सुगम बनाने के लिए कई ऐतिहासिक प्रावधान किए गए हैं, जिनसे अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

शनिवार को जयपुर में आयोजित केन्द्रीय बजट 2026-27 पर व्यापारी एवं व्यावसायिक संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री पाटिल ने कहा कि सिंगल विंडो सिस्टम से उद्योगों को लाइसेंस, अनुमति और प्रक्रियाओं में राहत मिलेगी, जिससे व्यापार करना और भी सरल होगा।

11वें से चौथे स्थान तक: भारत की अर्थव्यवस्था का सफर

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में देश की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान पर थी, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और बहुत जल्द तीसरे स्थान पर पहुंचेगा। मजबूत आर्थिक नीतियों के चलते आमजन की आय में वृद्धि हुई है, इसी कारण बजट 2026-27 में आयकर सीमा में राहत देकर मध्यम वर्ग को सीधा लाभ दिया गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने उद्योग के साथ-साथ कृषि क्षेत्र को भी समान प्राथमिकता दी है। किसानों को पहली बार किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का लाभ मिला है और इस बजट में भी हर वर्ग का संतुलित ध्यान रखा गया है।

राजस्थान बनेगा जल उपलब्धता में अग्रणी राज्य

श्री पाटिल ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि राजस्थान अब जल आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। संशोधित पीकेसी परियोजना के लिए 77 हजार करोड़ रुपये से अधिक का बजटीय प्रावधान किया गया है।

इसके साथ ही हरियाणा के साथ हुए यमुना जल समझौते के तहत 90 किलोमीटर दूर से तीन पाइपलाइनों द्वारा राजस्थान को पानी मिलेगा। डीपीआर तैयार हो चुकी है और हरियाणा सरकार की सहमति भी मिल गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि जल उपलब्धता बढ़ने से राजस्थान में उद्योगों का विस्तार और तेज़ होगा।

जनभागीदारी से जल संरक्षण को बढ़ावा

केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर चलाए जा रहे जल संचय-जन भागीदारी-जन आंदोलन के तहत देशभर में अब तक 4 लाख 15 हजार से अधिक जल संरचनाओं का निर्माण हो चुका है। “कर्मभूमि से मातृभूमि” अभियान के जरिए प्रवासी राजस्थानियों द्वारा भी जल संरक्षण में अहम योगदान दिया जा रहा है।

भारत-यूएस ट्रेड डील से व्यापारियों को दोगुना लाभ

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 के बाद देश में अभूतपूर्व परिवर्तन देखने को मिला है। भारत ने ब्रिटेन और जापान जैसे देशों को पीछे छोड़ते हुए चौथा स्थान हासिल किया है और जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।

उन्होंने कहा कि भारत-यूएस ट्रेड डील से राजस्थान सहित देशभर के व्यापारियों को दोगुना लाभ मिलेगा और नए निर्यात अवसर सृजित होंगे।

राजस्थान में निवेश और व्यापार के लिए अनुकूल माहौल

मुख्यमंत्री ने बताया कि राइजिंग राजस्थान अभियान के तहत हुए 35 लाख करोड़ रुपये के एमओयू में से 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश ज़मीन पर उतर चुका है। उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “व्यापारी अपने लिए नहीं, राष्ट्र के लिए काम करता है।” उन्होंने व्यापारियों से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री मदन राठौड़, सांसद श्रीमती मंजू शर्मा सहित भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में व्यापारी एवं उद्योग प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Posts

  • 192 views
JDA Illegal Colony: जयपुर में JDA भूमि पर अवैध कॉलोनी का आरोप: खसरा नंबर 225 बना विवाद का केंद्र, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

JDA Illegal Colony जयपुर में फिर उठे अवैध कॉलोनियों पर सवाल JDA Illegal Colony: राजधानी जयपुर में एक बार फिर कथित अवैध कॉलोनी निर्माण का मामला चर्चा में है। इस…

  • 78 views
Jaipuriya Hospital Contract Employees: जयपुरिया अस्पताल में संविदा कर्मचारियों की एंट्री पर रोक का आरोप, 30 परिवारों की आजीविका पर मंडराया संकट

दो साल तक सेवा देने वाले कर्मचारियों ने लगाए गंभीर आरोप Jaipuriya Hospital Contract Employees: जयपुर के प्रतिष्ठित जयपुरिया अस्पताल में संविदा कर्मचारियों से जुड़ा एक विवाद सामने आया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

JDA Illegal Colony: जयपुर में JDA भूमि पर अवैध कॉलोनी का आरोप: खसरा नंबर 225 बना विवाद का केंद्र, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

JDA Illegal Colony: जयपुर में JDA भूमि पर अवैध कॉलोनी का आरोप: खसरा नंबर 225 बना विवाद का केंद्र, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

BJP Gurugram Event: गुरुग्राम में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर बीजेपी का बड़ा संदेश, राष्ट्रवाद से आत्मनिर्भर भारत तक नेताओं ने गिनाईं उपलब्धियां

BJP Gurugram Event: गुरुग्राम में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर बीजेपी का बड़ा संदेश, राष्ट्रवाद से आत्मनिर्भर भारत तक नेताओं ने गिनाईं उपलब्धियां

Aamir Khan Wedding: आमिर खान से शादी के बाद चर्चा में गौरी स्प्रैट, जानिए सैलून बिजनेस से कैसे बनाई करोड़ों की पहचान

Aamir Khan Wedding: आमिर खान से शादी के बाद चर्चा में गौरी स्प्रैट, जानिए सैलून बिजनेस से कैसे बनाई करोड़ों की पहचान

BJP Kalanour Meeting: प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के दौरे से पहले भाजपा कलानौर ने बनाई रणनीति, कार्यकर्ताओं को सौंपे अहम जिम्मे

BJP Kalanour Meeting: प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के दौरे से पहले भाजपा कलानौर ने बनाई रणनीति, कार्यकर्ताओं को सौंपे अहम जिम्मे

Shyama Prasad Mukherjee Statue: रोहतक में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सम्मान की उठी बड़ी मांग, भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा और सड़क नामकरण का किया प्रस्ताव