पारूल चौधरी ने दोहा डायमंड लीग में तोड़ा राष्ट्रीय रिकॉर्ड, विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई

Doha Diamond League: भारत की स्टार धाविका पारूल चौधरी ने दोहा डायमंड लीग 2025 (Doha Diamond League) में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेस में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 9 मिनट 13.39 सेकंड में दौड़ पूरी कर अपना ही पुराना रिकॉर्ड 9 मिनट 15.31 सेकंड तोड़ा, जो उन्होंने 2023 में बुडापेस्ट विश्व चैंपियनशिप के दौरान बनाया था।

Doha Diamond League 2025: छठा स्थान और विश्व चैंपियनशिप में जगह

दोहा की इस प्रतिस्पर्धी दौड़ में कुल 14 प्रतिभागी शामिल थीं, जिनमें पारूल ने छठा स्थान प्राप्त किया। उनका यह समय न केवल नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड है, बल्कि इसके साथ ही उन्होंने साल के अंत में होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।

Read Also: Neeraj Chopra: दोहा डायमंड लीग 2025 में 90.23 मीटर थ्रो कर रचा इतिहास

शीर्ष तीन स्थान पर अफ्रीकी एथलीटों का दबदबा

इस दौड़ में कीनिया की फेथ चेरोटिच ने 9 मिनट 05.08 सेकंड में दौड़ पूरी कर पहला स्थान प्राप्त किया। कतर की विनफ्रेड यावी 9:05.26 सेकंड के साथ दूसरे और इथियोपिया की सेंबो अल्मायू 9:09.27 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

Read Also: Nandini Agrawal : 13 साल में 10वीं, 15 में 12वीं और फिर… इस बेटी ने 19 साल की उम्र में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड!

गुलवीर सिंह की Doha Diamond League में पहली भागीदारी

वहीं, भारत के गुलवीर सिंह ने पहली बार डायमंड लीग (Doha Diamond League) में भाग लिया और पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में नौवां स्थान हासिल किया। यह उनके करियर की एक प्रेरणादायक शुरुआत मानी जा रही है।

पारूल चौधरी का यह प्रदर्शन भारतीय एथलेटिक्स के लिए गौरवपूर्ण है। उन्होंने न सिर्फ अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, बल्कि आने वाले बड़े टूर्नामेंटों के लिए देश की उम्मीदें भी बढ़ा दी हैं।

Related Posts

  • 25 views
Modi Government 12 Years: 12 साल मोदी सरकार, वे 12 फैसले जिन्होंने बदल दी भारत की राजनीति, अर्थव्यवस्था और शासन की दिशा

Modi Government 12 Years: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने सत्ता में अपने 12 वर्ष पूरे (Modi Government 12 Years) कर लिए हैं। वर्ष 2014 में शुरू…

  • 42 views
PM Modi Daman Visit: दमन से पीएम मोदी का बड़ा संदेश – विकास, कनेक्टिविटी और हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर पर 2970 करोड़ की सौगात

PM Modi Daman Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमन-दीव के विकास को नई गति देने के लिए दमन से कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *