पेपर लीक केस में नया खुलासा, फोटो एडिटिंग से की धोखाधड़ी

जयपुर। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021 के चर्चित पेपर लीक (Paper leak) मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी महेन्द्र कुमार (42), निवासी भीनमाल, जिला जालोर, पर असली और डमी अभ्यर्थियों की फोटो मिक्स कर फर्जी तस्वीरें तैयार करने का आरोप है।

एसओजी के अनुसार, महेन्द्र कुमार भीनमाल में अजंता फोटो स्टूडियो संचालित करता है, जहां वह फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी के साथ-साथ फोटो मिक्सिंग का काम करता है। इसी स्टूडियो के जरिए उसने परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने के लिए एडिटेड तस्वीरें तैयार की थीं।

कैसे हुआ फर्जीवाड़ा : जांच में सामने आया है कि महेन्द्र कुमार ने रामनिवास विश्नोई और हनुमानाराम की तस्वीरों को मिक्स कर एक नई फोटो तैयार की, जिसे रामनिवास के एडमिट कार्ड पर चिपकाया गया। इसी तरह नरपतलाल और हनुमानाराम की तस्वीरों को मिलाकर एक और फर्जी फोटो बनाई गई, जो नरपतलाल के एडमिट कार्ड पर लगाई गई। इन एडमिट कार्ड्स के जरिए डमी अभ्यर्थियों ने 14 और 15 सितंबर 2021 को असली अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा दी, और दोनों को लिखित परीक्षा में पास करवा दिया गया।

Readalso: CM भजनलाल शर्मा ने की सरसों और चना की एमएसपी पर खरीद की शुरुआत, किसानों को मिलेगी आर्थिक सुरक्षा

16 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर : अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एटीएस एवं एसओजी) वीके सिंह ने बताया कि महेन्द्र कुमार को न्यायालय में पेश कर 16 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है। एसओजी की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने और कितने अभ्यर्थियों की फोटो मिक्सिंग कर फर्जीवाड़ा किया है।

अब तक इस प्रकरण में 100 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और एसओजी की जांच जारी है।

Related Posts

  • 33 views
Tank Road Garments Market Elections 2026: करोल बाग की एशिया की सबसे बड़ी रेडीमेड गारमेंट मार्केट में चुनावी माहौल गर्म, बदलाव की मांग के बीच चुनावी मैदान में उतरा नया पैनल

Tank Road Garments Market Elections 2026: राजधानी दिल्ली के करोल बाग स्थित टैंक रोड रेडीमेड गारमेंट्स मार्केट में चुनावी (Tank Road Garments Market Elections) गतिविधियां तेज हो गई हैं। एशिया…

  • 25 views
Archana Gupta Gurugram Event: गुरुग्राम में अर्चना गुप्ता का संगठन मंत्र, बोली- मोदी और नायब सरकार युवाओं, किसानों और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कर रही प्रभावी कार्य

Archana Gupta Gurugram Event: हरियाणा भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का गुरुग्राम दौरा (Archana Gupta Gurugram Event) संगठनात्मक शक्ति प्रदर्शन में बदल गया। शहर के विभिन्न हिस्सों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *