ड्रग्स तस्करी (Drug smuggling) में चोरी की लग्जरी गाड़ियां खरीदने वाली गैंग पकड़ी, पांच गिरफ्तार

जयपुर। कमिश्नरेट की स्पेशल टीम (CST) और विधायकपुरी थाना पुलिस ने ड्रग्स तस्करी (Drug smuggling) में इस्तेमाल की जा रही चोरी की लग्जरी कारों को खरीदने वाली गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो दलालों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इस गैंग से चोरी की दो लग्जरी कारें, एक अन्य वाहन तथा 3.84 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान चोरी की दो लग्जरी चौपहिया वाहन, एक वारदात में प्रयुक्त चौपहिया वाहन और 3.84 लाख रुपये की नकदी बरामद की है। प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी करीब 25 लाख रुपये मूल्य की लग्जरी कारों को मात्र 4 लाख रुपये में वाहन चोरों से खरीदते थे। इन गाड़ियों का इस्तेमाल मध्यप्रदेश से लेकर पंजाब तक ड्रग्स की सप्लाई (Drug smuggling) के लिए किया जाता था। फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है।

ड्रग्स तस्करी (Drug smuggling) में लिप्त गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार : पुलिस उपायुक्त (अपराध) कुन्दन कंवरिया ने जानकारी दी कि जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल टीम (CST) ने विधायकपुरी थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए ड्रग्स तस्करी में प्रयुक्त चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त में शामिल गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में दो दलालों और तीन खरीदारों को गिरफ्तार किया है।

Readalso: पेपर लीक केस में नया खुलासा, फोटो एडिटिंग से की धोखाधड़ी

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं: नरेन्द्र उर्फ नरेश, निवासी बार, जिला ब्यावर (दलाल), सोनू काठात, निवासी ब्यावर (दलाल) , जमनालाल जाट, निवासी भीलवाड़ा (खरीदार), संजय सिंह, निवासी अजमेर (खरीदार), मुकेश जाट, निवासी भीलवाड़ा (खरीदार)

ड्रग्स सप्लाई (Drug smuggling) के लिए प्रयोग में ली जाती थीं चोरी की लग्जरी कारें। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी वाहन चोरों से चोरी की लग्जरी कारें खरीदकर उन्हें अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के लिए इस्तेमाल करते थे। ये वाहन मुख्य रूप से मध्य प्रदेश, पंजाब और पश्चिमी राजस्थान में ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क के तहत प्रयोग में लिए जाते थे।

पुलिस को संदेह है कि पूछताछ के दौरान और भी कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। मामले की जांच जारी है।

Related Posts

  • 11 views
Vijay Astrologer Controversy: तमिलनाडु में ‘ज्योतिष राजनीति’ पर घमासान, विजय सरकार की नियुक्ति से सहयोगी दल नाराज

Vijay Astrologer Controversy: तमिलनाडु की राजनीति में एक नई बहस ने जोर पकड़ लिया है। मुख्यमंत्री जोसेफ विजय की सरकार द्वारा एक ज्योतिषी को राजनीतिक सलाहकार के रूप में नियुक्त…

  • 11 views
West Bengal Election BJP Victory: बंगाल में बदली सत्ता की तस्वीर, बीजेपी की ऐतिहासिक जीत से नई राजनीति की शुरुआत, सुवेंदु अधिकारी ने दीदी को हराया

West Bengal Election BJP Victory: पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी ने 206 सीटों पर जीत हासिल कर स्पष्ट बहुमत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *