घर सूना छोडना पडा महंगा: सेना अधिकारी के घर से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी

जयपुर। राजधानी जयपुर में चोरी (Theft) की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला वैशाली नगर थाना क्षेत्र का है, जहां एक सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल के सरकारी आवास को उस समय चोरों ने निशाना बना लिया, जब वे अपने परिवार सहित गांव गए हुए थे। चोरों ने सूने घर की रेकी कर छत के रास्ते भीतर घुसकर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

छुट्टी पर गए थे लेफ्टिनेंट कर्नल, लौटे तो टूटा पड़ा था ताला : पुलिस के अनुसार, प्रताप लाइंस ऑफिसर्स एन्क्लेव निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रवीण कुमार शर्मा ने थाने में चोरी (Theft) की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उनकी पत्नी लेफ्टिनेंट कर्नल ममता डिमरी को सरकारी आवास आवंटित है, जहां 4 अप्रैल को दोनों अपने गांव रोहतक (हरियाणा) छुट्टियों पर गए हुए थे।

इस दौरान बदमाशों ने घर की रेकी कर छत के रास्ते प्रवेश किया और घर में रखे सोने-चांदी के गहनों और नकदी की चोरी (Theft) कर फरार हो गए।

Readalso: पेपर लीक केस में नया खुलासा, फोटो एडिटिंग से की धोखाधड़ी

पुलिस जांच में जुटी, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं: गांव से वापस लौटने पर जब परिवार ने घर का ताला टूटा पाया, तो चोरी (Theft) का खुलासा हुआ। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची वैशाली नगर थाना पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर सबूत जुटाए और आसपास के CCTV फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।

पुलिस का मानना है कि चोरों ने पहले से मकान की रेकी की थी और मौके का फायदा उठाते हुए वारदात को अंजाम दिया।

Related Posts

  • 59 views
BJP Gurugram Event: गुरुग्राम में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर बीजेपी का बड़ा संदेश, राष्ट्रवाद से आत्मनिर्भर भारत तक नेताओं ने गिनाईं उपलब्धियां

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: गुरुग्राम स्थित बीजेपी कार्यालय गुरुकमल में रविवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई…

  • 54 views
Delhi EV Policy 2026: दिल्ली की सड़कों पर बदलेगा ट्रांसपोर्ट का भविष्य! 2028 के बाद नई पेट्रोल बाइक नहीं होगी रजिस्टर, जानिए नई EV पॉलिसी की बड़ी बातें

Delhi EV Policy 2026: राजधानी दिल्ली में प्रदूषण कम करने और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने नई इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) पॉलिसी को मंजूरी दे दी है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *