KFC India और CarryMinati’s का धमाकेदार कोलैब, लॉन्च किया नया ‘Saucy Popcorn’

मुंबई। भारत की मशहूर फास्ट फूड चेन केएफसी इंडिया (KFC) ने देश के सबसे लोकप्रिय यूट्यूबर और जेनरेशन जेड आइकन कैरीमिनाटी के साथ मिलकर एक नया और यूनिक स्नैक लॉन्च किया है – ‘सॉसी पॉपकॉर्न’। यह खास स्नैक लिमिटेड एडिशन में पेश किया गया है और इसका स्वाद कैरीमिनाटी की पर्सनैलिटी जितना ही चटपटा और ज़बरदस्त है।

पहली बार किसी यूट्यूबर का केएफसी (KFC) किचन में दखल : कैरीमिनाटी, जिनके सोशल मीडिया पर करोड़ों फॉलोअर्स हैं, ने इस नए सॉसी पॉपकॉर्न के स्वाद और प्रेज़ेंटेशन में खुद हिस्सा लिया है। इस मेन्यू आइटम को तैयार करते समय उन्होंने न केवल अपनी ब्रांडिंग जोड़ी, बल्कि अपने फेवरेट फ्लेवर – तीखी और चटपटी नैशविल सॉस – का ट्विस्ट भी जोड़ा।

यह नया स्नैक क्लासिक केएफसी (KFC)चिकन पॉपकॉर्न को एक मज़ेदार और क्रंची सॉसी लेयर में लपेटता है, जो हर बाइट को “फिंगर लिकइन’ गुड” बनाता है। इसे खासतौर पर युवाओं और गेमिंग लवर्स को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।

कैरीमिनाटी की स्टाइल में पेश हुई लिमिटेड एडिशन पैकेजिंग : इस कोलैबरेशन को और खास बनाता है इसकी लिमिटेड एडिशन पैकेजिंग, जिसमें कैरीमिनाटी खुद नजर आ रहे हैं। इसके साथ आता है एक यूनिक स्पॉर्क (स्पून+फोर्क), जो कैरी का आइडिया है। खास गेमर्स के लिए तैयार किया गया यह स्पॉर्क इसीलिए है ताकि वे बिना गेम रोके, बिना हाथ गंदे किए अपना फेवरेट स्नैक एंजॉय कर सकें।

Readalso: गर्म पानी के फायदे और नुकसान: कब और कितना गर्म पानी पीना है सही?

पूरे भारत में उपलब्ध, लिमिटेड समय के लिए : KFC x CarryMinati Saucy Popcorn अब भारत भर में 1200 से अधिक KFC आउटलेट्स पर उपलब्ध है – डाइन-इन और टेकअवे दोनों विकल्पों के साथ। यह नया स्नैक ₹199 की कीमत पर उपलब्ध है और केवल लिमिटेड टाइम के लिए ही मिलेगा।

यह कोलैबरेशन न केवल स्वाद के लिहाज़ से खास है, बल्कि यह यंग ऑडियंस के बीच ब्रांड कनेक्ट का भी एक बेहतरीन उदाहरण बन गया है।

Related Posts

  • 57 views
भारत में पुरुषों को हीटस्ट्रोक से मौत का ज़्यादा खतरा क्यों है: विशेषज्ञों ने NCRB डेटा समझाया

क्या किसी एक जेंडर पर सूरज या हीटस्ट्रोक का ज़्यादा असर होता है? अगर मई 2026 में पब्लिश हुई नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) की ताज़ा ADSI (भारत में आकस्मिक…

  • 9 views
बदलते मौसम में बीमारियों से बचना है तो न करें ये 5 गलतियां

Season change health tips: मौसम में बदलाव आते ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं सामने आने लगती हैं। कभी ठंडी हवाएं चलने लगती हैं तो कभी तेज धूप निकल आती…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *