झालावाड़ स्कूल हादसे से मचा हड़कंप: शिक्षा मंत्री पहुंचे मौके पर, 8 बच्चों की मौत

झालावाड़ स्कूल हादसा (Jhalawar school accident): 8 बच्चों की दर्दनाक मौत, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पहुंचे घटनास्थल

राजस्थान के झालावाड़ जिले में शुक्रवार सुबह एक सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा (Jhalawar school accident) हो गया, जब स्कूल की जर्जर छत अचानक गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में 8 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राज्य सरकार में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने गहरी संवेदना जताई और तत्काल भरतपुर दौरे के सभी कार्यक्रम रद्द कर झालावाड़ के लिए रवाना हो गए।

मंत्री दिलावर ने रवाना होने से पहले मीडिया से बात करते हुए कहा,

“इस हादसे (Jhalawar school accident) ने हमें झकझोर दिया है। हमारी पहली प्राथमिकता घायल बच्चों को बेहतर इलाज देना और उन्हें सुरक्षित करना है। मैं स्वयं घटनास्थल पर जा रहा हूं और हालात की निगरानी करूंगा।”

💬 जर्जर स्कूल भवनों पर जताई चिंता

शिक्षा मंत्री ने प्रदेश के कई स्कूल भवनों की जर्जर हालत पर भी गंभीर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि

“राजस्थान में हजारों स्कूल इमारतें जर्जर स्थिति में हैं। सरकार ने इस दिशा में कदम उठाते हुए स्कूल भवनों की मरम्मत के लिए ₹200 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है। यह कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।”

दिलावर ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन स्कूलों की इमारतें खतरनाक घोषित हैं, वहां बच्चों को बैठाने पर पहले ही रोक लगाई जा चुकी है। ऐसे भवनों को तुरंत खाली कराया जाता है और नई रिपोर्ट सरकार को भेजी जा रही है।

Readalso: हरियाणा के स्कूलों में अब रोज मिलेगा फ्लेवर्ड दूध! बच्चों के लिए नई डाइट प्लान जानकर चौंक जाएंगे आप

🚨 दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

मदन दिलावर ने इस हादसे को “बहुत ही दुखद” बताते हुए कहा,

“सरकार इस हादसे की उच्च स्तरीय जांच करवाएगी और जिनकी लापरवाही सामने आएगी, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। भगवान से प्रार्थना है कि घायल बच्चे जल्द ठीक हो जाएं।”

Related Posts

  • 238 views
JDA Illegal Colony: जयपुर में JDA भूमि पर अवैध कॉलोनी का आरोप: खसरा नंबर 225 बना विवाद का केंद्र, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

JDA Illegal Colony जयपुर में फिर उठे अवैध कॉलोनियों पर सवाल JDA Illegal Colony: राजधानी जयपुर में एक बार फिर कथित अवैध कॉलोनी निर्माण का मामला चर्चा में है। इस…

  • 109 views
Jaipuriya Hospital Contract Employees: जयपुरिया अस्पताल में संविदा कर्मचारियों की एंट्री पर रोक का आरोप, 30 परिवारों की आजीविका पर मंडराया संकट

दो साल तक सेवा देने वाले कर्मचारियों ने लगाए गंभीर आरोप Jaipuriya Hospital Contract Employees: जयपुर के प्रतिष्ठित जयपुरिया अस्पताल में संविदा कर्मचारियों से जुड़ा एक विवाद सामने आया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *