HIV से बचाएगा सिर्फ 2 इंजेक्शन! 20 साल की रिसर्च के बाद FDA ने दी मंजूरी, जानें कैसे करेगा काम

अब HIV से बचाव होगा आसान!
अमेरिका की FDA ने एचआईवी की रोकथाम के लिए लेनाकैपाविर (Lenacapavir) नाम के इंजेक्शन (HIV Prevention Injection) को मंजूरी दे दी है। इस इंजेक्शन को हर 6 महीने में सिर्फ दो बार लेना होगा और यह शरीर में HIV वायरस को प्रवेश करने से रोक देगा।

🔬 20 साल की रिसर्च, अब जाकर मिली (HIV Prevention Injection) मंजूरी

लेनाकैपाविर इंजेक्शन पर पिछले दो दशकों से रिसर्च चल रही थी। अब इसे Pre-Exposure Prophylaxis (PrEP) के रूप में अनुमति मिली है। यह इंजेक्शन वायरस के संपर्क में आने से पहले शरीर को सुरक्षा देता है, लेकिन ये कोई वैक्सीन नहीं है।

🛡️ कैसे करता है काम HIV Prevention Injection ?

लेनाकैपाविर एक कैप्सिड इनहिबिटर (Capsid Inhibitor) है। यह HIV वायरस के बाहरी छिलके (capsid) को कमजोर कर देता है जिससे वायरस शरीर में नहीं फैल पाता।

💉 इंजेक्शन का तरीका और डोज

  • हर 6 महीने में स्किन के नीचे 2 डोज दिए जाते हैं।
  • यह धीरे-धीरे रिलीज होता है और 6 महीने तक प्रभाव में रहता है।
  • अगली डोज़ लेने से पहले HIV निगेटिव टेस्ट जरूरी है।

👥 किन्हें लगेगा यह इंजेक्शन?

  • केवल HIV निगेटिव व्यक्तियों को लगाया जाएगा।
  • उनका वजन 35 किलो से अधिक होना चाहिए।
  • यदि HIV पॉजिटिव को यह दे दिया जाए, तो ड्रग रजिस्टेंस हो सकता है।

📊 रिसर्च के नतीजे

  • महिलाओं में संक्रमण 0% यानी पूरी तरह से सुरक्षा।
  • पुरुषों में सिर्फ 0.1% संक्रमण पाया गया।
  • ये ट्रायल्स New England Journal of Medicine में प्रकाशित हुए हैं।

Readalso: भारतीय नौसेना में शामिल हुआ पहला स्वदेशी एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शिप ‘आईएनएस अर्णाला’

💰 क्या यह सस्ता होगा?

पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. जुगल किशोर कहते हैं कि यह इंजेक्शन एक वैज्ञानिक क्रांति है, लेकिन जब तक ये आम जनता को सस्ती दरों पर नहीं मिलेगा, तब तक इसका सही लाभ नहीं मिलेगा।

📢 महत्वपूर्ण चेतावनी:

यह इंजेक्शन HIV का इलाज नहीं है, केवल बचाव (Prevention) है। सावधानी अभी भी जरूरी है — इंजेक्शन के बावजूद सुरक्षित यौन व्यवहार और जागरूकता आवश्यक है।

https://www.facebook.com/thefreedomtvnews

Related Posts

  • 34 views
Modi Government 12 Years: 12 साल मोदी सरकार, वे 12 फैसले जिन्होंने बदल दी भारत की राजनीति, अर्थव्यवस्था और शासन की दिशा

Modi Government 12 Years: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने सत्ता में अपने 12 वर्ष पूरे (Modi Government 12 Years) कर लिए हैं। वर्ष 2014 में शुरू…

  • 47 views
PM Modi Daman Visit: दमन से पीएम मोदी का बड़ा संदेश – विकास, कनेक्टिविटी और हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर पर 2970 करोड़ की सौगात

PM Modi Daman Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमन-दीव के विकास को नई गति देने के लिए दमन से कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *