Hindu Samrajya Diwas Jhotwara: झोटवाड़ा में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया हिन्दू साम्राज्य दिवस

Hindu Samrajya Diwas Jhotwara: जयपुर के झोटवाड़ा क्षेत्र के संजय नगर स्थित श्रीराम मंदिर, जोशी मार्ग में रविवार को हिन्दू साम्राज्य दिवस श्रद्धा, उत्साह और राष्ट्रभावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन संजय नगर बस्ती की ओर से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं, मातृशक्ति एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों, उनके राष्ट्रनिर्माण के दृष्टिकोण और हिन्दवी स्वराज्य की प्रेरणा को समाज के बीच पहुंचाना रहा।

शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक भारतीय इतिहास का स्वाभिमान

वक्ताओं ने बताया कि हिन्दू साम्राज्य दिवस उस ऐतिहासिक क्षण की स्मृति में मनाया जाता है, जब 6 जून 1674 को रायगढ़ दुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज का वैदिक रीति से राज्याभिषेक हुआ था। हिन्दू पंचांग के अनुसार यह पर्व प्रतिवर्ष ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी को मनाया जाता है। शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक केवल एक राजा का अभिषेक नहीं था, बल्कि स्वाभिमान, आत्मनिर्भरता और लोककल्याण पर आधारित हिन्दवी स्वराज्य की स्थापना का ऐतिहासिक प्रतीक माना जाता है।

वक्ताओं ने युवाओं को इतिहास से सीख लेने का किया आह्वान

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेठू सिंह शेखावत रहे, जबकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के झोटवाड़ा नगर सह प्रचार प्रमुख पियूष जी ने मुख्य बौद्धिक प्रस्तुत किया। उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन, उनके नेतृत्व, संगठन क्षमता, राष्ट्रप्रेम और समाज के प्रति समर्पण पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए।

Also Read: गुरुग्राम में अर्चना गुप्ता का संगठन मंत्र, बोली- मोदी और नायब सरकार युवाओं, किसानों और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कर रही प्रभावी कार्य

ऐतिहासिक पत्र, गीत और प्रेरक प्रसंग बने आकर्षण

लोकमान्य तिलक प्रौढ़ व्यवसाय शाखा के कार्यवाह पारस दायमा ने शिवाजी महाराज द्वारा आमेर नरेश राजा जयसिंह को लिखे गए ऐतिहासिक पत्र का वाचन किया। इसके अलावा बजरंग सेठिया ने सहगीत तथा हरीष शर्मा ने भावगीत “जयसूचक इस अवसर पर क्या कहता शिवबा राजा” प्रस्तुत कर वातावरण को ओजपूर्ण बना दिया।

जितेन्द्र बंसल और रोहित जी ने शिवाजी महाराज के जीवन से जुड़े प्रेरणादायक प्रसंगों को साझा किया, जबकि श्रवण जी ने परम पूजनीय गुरुजी के अमृत वचनों का वाचन किया। शाखा का संचालन वीर सावरकर शाखा के मुख्य शिक्षक प्रदीप सिंह ने किया तथा संघ प्रार्थना संजय नगर बस्ती प्रमुख जगरूप सिंह के नेतृत्व में सम्पन्न हुई।

Also Read: नशे के खिलाफ राजस्थान पुलिस की नई रणनीति, 20 स्थानों पर एक साथ होगी एएनटीएफ क्विज़ प्रतियोगिता

शिवाजी और जीजाबाई की जीवंत प्रस्तुति ने जीता सभी का मन

कार्यक्रम की विशेष आकर्षण पार्थ सोनी द्वारा प्रस्तुत छत्रपति शिवाजी महाराज और मानवी सोनी द्वारा निभाया गया माता जीजाबाई का स्वरूप रहा। दोनों की प्रभावशाली प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को इतिहास के स्वर्णिम अध्याय से भावनात्मक रूप से जोड़ दिया।

समाज को एकजुट करने का संदेश

समापन अवसर पर सह बस्ती प्रमुख ब्रह्मानंद गुप्ता ने सभी अतिथियों, मातृशक्ति, युवाओं एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन केवल इतिहास को याद करने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि समाज में राष्ट्रीय चेतना, सांस्कृतिक मूल्यों और सामाजिक एकता को मजबूत करने की प्रेरणा भी देते हैं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभावना से ओतप्रोत वातावरण और सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

For More Latest Updates: Instagram, Facebook and Youtube

Related Posts

  • 20 views
Rajasthan Service Camps: अब लापरवाही नहीं चलेगी-सेवा शिविरों में ढिलाई पर अधिकारियों पर होगी सख्त कार्रवाई, सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा संदेश

सेवा शिविरों की गुणवत्ता पर सरकार का फोकस Rajasthan Service Camps: राजस्थान सरकार अब सेवा शिविरों की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में सख्त कदम उठा रही…

  • 15 views
Bhilwara Patwari Bribe: फौतगी नामांतरण के लिए मांगी गई रिश्वत, एसीबी ने बिछाया जाल

Bhilwara Patwari Bribe: राजस्थान में सरकारी काम के बदले रिश्वत मांगने का एक और मामला सामने आया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की भीलवाड़ा-प्रथम इकाई ने शनिवार को चिलेश्वर पटवार…