हरियाणा बीजेपी में महिलाओं को मिली नई पहचान, 30 महिला मंडल अध्यक्ष और 5 जिला अध्यक्ष बनीं

Haryana BJP News: हरियाणा बीजेपी की प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता ने रोहतक, गोहाना और जींद में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बताया कि हरियाणा के इतिहास में पहली बार 30 महिलाएं मंडल अध्यक्ष और 5 महिलाएं जिला अध्यक्ष बनी हैं। यह बीजेपी के “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” संकल्प की सशक्त उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं सेना से लेकर पंचायतों तक नेतृत्व कर रही हैं और बीजेपी ने पंचायती चुनावों में महिलाओं को 50% आरक्षण देकर यह साबित किया है।

Haryana BJP: हरियाणा बीजेपी में महिलाओं को मिली नई पहचान, 30 महिला मंडल अध्यक्ष और 5 जिला अध्यक्ष बनीं
Haryana BJP: हरियाणा बीजेपी में महिलाओं को मिली नई पहचान, 30 महिला मंडल अध्यक्ष और 5 जिला अध्यक्ष बनीं

तिरंगा यात्रा की तैयारियां तेज

बैठक में बीजेपी के चल रहे अभियानों की समीक्षा की गई और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। डॉ. गुप्ता ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली द्वारा तिरंगा यात्रा के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। इसमें असीम गोयल को संयोजक, मनीष यादव, आदित्य बत्रा और मीना परमार को सह-संयोजक बनाया गया है। प्रदेश के सभी 377 मंडलों में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जिसके लिए कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया है।

Read Also: खाटूश्याम धाम में आने वाला है बड़ा बदलाव: 87.87 करोड़ की भव्य कॉरिडोर परियोजना शुरू

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम

डॉ. गुप्ता ने कहा कि 14 अगस्त 1947 भारत के इतिहास में विभाजन के कारण त्रासदीपूर्ण रहा। इस दिन को याद करते हुए फरीदाबाद में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मंत्री, विधायक और प्रदेशभर के कार्यकर्ता भाग लेंगे। सभी जिलों में भी इसी विषय पर कार्यक्रम होंगे।

महिला कल्याण योजनाओं की जानकारी

उन्होंने बताया कि “लाड़ो लक्ष्मी योजना” के तहत महिलाओं के खातों में सीधे 2100 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। इस पर सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में 6 लाख से अधिक महिलाएं आत्मनिर्भर बन चुकी हैं और 60,000 से अधिक स्वयं सहायता समूह महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बना रहे हैं।

Read Also: रेत-बजरी के दाम होंगे कम? हरियाणा सरकार की बड़ी तैयारी, आम जनता को मिल सकती है राहत

कांग्रेस पर निशाना

मीडिया से बातचीत में डॉ. गुप्ता ने कांग्रेस को खोखले नारों वाली पार्टी बताया और कहा कि बीजेपी जो कहती है, वह करके दिखाती है। उन्होंने कहा कि “सेवा ही संगठन” के मंत्र पर कार्यकर्ता जनता तक सरकार की योजनाएँ पहुँचा रहे हैं।

नवगठित बीजेपी टीमों की बैठकें जल्द

डॉ. गुप्ता ने बताया कि सभी जिलों में बूथ, मंडल और जिला स्तर की नई टीमों का गठन हो चुका है। 10 अगस्त तक इन सभी इकाइयों की कार्यकारिणी बैठकें आयोजित की जाएंगी। रोहतक, गोहाना और जींद में हुई बैठकों में स्थानीय पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

Related Posts

  • 11 views
Vijay Astrologer Controversy: तमिलनाडु में ‘ज्योतिष राजनीति’ पर घमासान, विजय सरकार की नियुक्ति से सहयोगी दल नाराज

Vijay Astrologer Controversy: तमिलनाडु की राजनीति में एक नई बहस ने जोर पकड़ लिया है। मुख्यमंत्री जोसेफ विजय की सरकार द्वारा एक ज्योतिषी को राजनीतिक सलाहकार के रूप में नियुक्त…

  • 11 views
West Bengal Election BJP Victory: बंगाल में बदली सत्ता की तस्वीर, बीजेपी की ऐतिहासिक जीत से नई राजनीति की शुरुआत, सुवेंदु अधिकारी ने दीदी को हराया

West Bengal Election BJP Victory: पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी ने 206 सीटों पर जीत हासिल कर स्पष्ट बहुमत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *