इजराइल-ईरान के बीच जंग, उर्वशी रौतेला की नेतन्याहू संग वायरल तस्वीर का क्या है सच?

इजराइल और ईरान के बीच तनाव अब युद्ध का रूप ले चुका है। 13 जून 2025 को इजराइल ने ‘ऑपरेशन राइजिंग लॉयन’ के तहत ईरान की परमाणु और मिसाइल सुविधाओं पर हमला किया। इस संघर्ष के बीच एक बॉलीवुड एक्ट्रेस की तस्वीर (Netanyahu Urvashi Viral Photo) चर्चा में आ गई है।

हम बात कर रहे हैं उर्वशी रौतेला की, जिनकी एक पुरानी तस्वीर (Netanyahu Urvashi Viral Photo) फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को ‘भगवद् गीता’ भेंट करती नजर आ रही हैं। कई लोग इसे मौजूदा घटनाओं से जोड़ रहे हैं, लेकिन सच्चाई इससे अलग है।

📸 यह तस्वीर (Netanyahu Urvashi Viral Photo) कब की है?

यह तस्वीर दिसंबर 2021 की है, जब उर्वशी रौतेला मिस यूनिवर्स 2021 प्रतियोगिता को जज करने के लिए इजराइल गई थीं। उसी दौरान उन्होंने नेतन्याहू से मुलाकात की और उन्हें भारतीय धर्मग्रंथ भगवद् गीता भेंट की थी।

📹 नेतन्याहू और उर्वशी का मजेदार वीडियो

मुलाकात के दौरान एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें नेतन्याहू उर्वशी को हिब्रू सिखा रहे थे और उर्वशी उन्हें हिंदी सिखा रही थीं। उदाहरण के लिए, “सब ठीक है” को हिब्रू में “सबाबा” कहा जाता है, वहीं हिंदी में “सब बढ़िया”।

और पढ़ें: RAS भर्ती 2024: मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, लेकिन अनिश्चितता बरकरार

🔥 सोशल मीडिया पर क्यों वायरल हो रही है तस्वीर ?

2025 की इजराइल-ईरान जंग के चलते नेतन्याहू से जुड़ी हर खबर सुर्खियों में है। ऐसे में उर्वशी रौतेला की यह पुरानी तस्वीर फिर से वायरल हो गई है और कुछ लोग इसे वर्तमान की तस्वीर मानने की भूल कर रहे हैं।

Related Posts

  • 36 views
Modi Government 12 Years: 12 साल मोदी सरकार, वे 12 फैसले जिन्होंने बदल दी भारत की राजनीति, अर्थव्यवस्था और शासन की दिशा

Modi Government 12 Years: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने सत्ता में अपने 12 वर्ष पूरे (Modi Government 12 Years) कर लिए हैं। वर्ष 2014 में शुरू…

  • 49 views
PM Modi Daman Visit: दमन से पीएम मोदी का बड़ा संदेश – विकास, कनेक्टिविटी और हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर पर 2970 करोड़ की सौगात

PM Modi Daman Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमन-दीव के विकास को नई गति देने के लिए दमन से कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *