दिल्ली में छाया ‘तू मेरी, मैं तेरा’ का जादू! कार्तिक–अनन्या की केमिस्ट्री ने बढ़ाया फैंस का उत्साह

Tu Meri Main Tera Film: दिल्ली पहुंची ‘तू मेरी, मैं तेरा’ की जोड़ी, मीडिया से की खुलकर बातचीत

Tu Meri Main Tera Film: बॉलीवुड के चर्चित सितारे कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे अपनी अपकमिंग रोमांटिक फिल्म तू मेरी, मैं तेरा – मैं तेरा, तू मेरी के प्रमोशनल टूर के तहत राजधानी दिल्ली पहुंचे। दोनों कलाकारों ने इंपीरियल होटल में आयोजित प्रेस इंटरेक्शन में मीडिया से बातचीत की और फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी।

फिल्म की कहानी और किरदारों पर बोले कार्तिक–अनन्या

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कार्तिक आर्यन ने कहा कि यह फिल्म आज की युवा पीढ़ी से जुड़ी एक फ्रेश और इमोशनल लव स्टोरी है, जिसमें रिश्तों की गहराई और आधुनिक सोच को बखूबी दिखाया गया है। उन्होंने बताया कि फिल्म की कहानी दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ भावनात्मक रूप से भी जोड़ती है।

वहीं अनन्या पांडे ने इस प्रोजेक्ट को अपने करियर के लिए बेहद खास बताया। उन्होंने कहा कि फिल्म में रोमांस, इमोशन और एंटरटेनमेंट का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा, जो दर्शकों को पसंद आएगा।

फोटोग्राफर्स के साथ पोज़, सोशल मीडिया पर छाईं झलकियां

कार्यक्रम के दौरान दोनों सितारों ने मीडिया और फोटोग्राफर्स के लिए पोज़ दिए। कार्तिक और अनन्या की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री की झलक ने वहां मौजूद फैन्स का उत्साह और बढ़ा दिया। दिल्ली में हुआ यह प्रमोशनल इवेंट सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां इसकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं।

Related Posts

  • 65 views
Aamir Khan Wedding: आमिर खान से शादी के बाद चर्चा में गौरी स्प्रैट, जानिए सैलून बिजनेस से कैसे बनाई करोड़ों की पहचान

Aamir Khan Wedding: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की निजी जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में है। उनकी शादी (Aamir Khan Wedding) को लेकर सोशल मीडिया और मनोरंजन जगत में लगातार…

  • 62 views
Omlo OTT Release: कान्स में जीतने के बाद अब OTT पर छाएगी ‘ओमलो’, राजस्थान की इस फिल्म से दुनिया देखेगी मिट्टी की असली खुशबू

Omlo OTT Release: राजस्थान की लोक संस्कृति, भावनाओं और सामाजिक यथार्थ को बेहद संवेदनशील अंदाज में प्रस्तुत करने वाली राजस्थानी-हिंदी फिल्म ‘ओमलो’ अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी नई शुरुआत करने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *