गजब का है ये Gold ATM: सोना डालो, तुरंत हाथ में आएंगे पैसे! अनोखा गोल्ड एटीएम

Gold ATM in China: आपने अब तक एटीएम से कैश निकालने या जमा करने की सुविधा का ही अनुभव लिया होगा, लेकिन अब सोचिए अगर आप सोना डालें और बदले में तुरंत कैश मिल जाए! जी हाँ, चीन के शंघाई शहर (Shanghai city of China) में एक ऐसा ही गोल्ड एटीएम (Gold ATM) लगाया गया है जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन चुका है।

🔥 कैसे काम करता है यह अनोखा गोल्ड एटीएम?

  • यह एटीएम सोने को 1,200 डिग्री सेल्सियस पर पिघलाता है।
  • मशीन सबसे पहले सोने का वजन और शुद्धता (99.99%) जांचती है।
  • फिर स्क्रीन पर लाइव गोल्ड प्राइस दिखता है।
  • उसी रेट के हिसाब से तुरंत कैश बाहर निकलता है
  • आप चाहें तो पैसे सीधे अपने बैंक खाते में भी ट्रांसफर कर सकते हैं।

💡 ध्यान दें: इसमें एक छोटा सा सर्विस चार्ज भी काटा जाता है।

🌍कौन बना रहा है ये एटीएम (Gold ATM)?

इस हाई-टेक गोल्ड एटीएम को शेन्ज़ेन की Kinghood Group ने बनाया है।
अब तक इसे चीन के 100 से ज्यादा शहरों में लगाया जा चुका है और शंघाई में दूसरा एटीएम (Gold ATM) भी जल्द लगने वाला है।

🇮🇳 भारत में क्यों हो रही है चर्चा? : भारत में सोना सिर्फ गहनों तक सीमित नहीं है, यह समृद्धि, निवेश और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है।

अब जब चीन में गोल्ड एटीएम वायरल हो चुका है, तो सोशल मीडिया पर भारतीय यूजर्स भी कह रहे हैं:

“काश! भारत में भी ऐसा एटीएम होता…”
“सोना दो, पैसा लो – बिल्कुल झकास इनोवेशन!”

Readalso:

📱 सोशल मीडिया पर हो रही वायरल चर्चा: इस गोल्ड एटीएम (Gold ATM) के वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बाढ़ सी आ गई है।
लोग एक से एक कमेंट कर रहे हैं:

  • “भारत के लिए बेस्ट प्रोडक्ट, पर चेन स्नैचर्स के लिए भी खुशखबरी!”
  • “कमाल का फॉर्मूला है – टेक्नोलॉजी का असली कमाल!”

Related Posts

  • 2 views
योग दिवस 2025: जब पूरी दुनिया ने एक साथ साधा ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ का मंत्र!

21 जून 2025 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 (International Yoga Day 2025) की 11वीं वर्षगांठ पूरे विश्व में उत्साह और भव्यता के साथ मनाई गई। इस वर्ष की थीम “योग…

  • 3 views
Noida Dust Strom: नोएडा की आंधी ने मचाया कोहराम, उड़ गए इस सोसायटी में बिल्डिंग के परखच्चे

Noida Dust Strom: उत्तर प्रदेश के नोएडा में शुक्रवार को इतनी तेज तेज आंधी (Noida Dust Strom) आयी कि नॉएडा के गौतमबुद्धनगर जिले के सेक्टर-151 में मौजूद जेपी अमन सोसायटी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *