राजस्थान हाईकोर्ट में बड़ा बदलाव: पहली बार 40 से ज्यादा जज, जानिए कौन-कौन शामिल हुए

जयपुर: राजस्थान हाईकोर्ट की न्यायिक व्यवस्था में एक ऐतिहासिक मोड़ आया है। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश पर राजस्थान हाईकोर्ट में सात नए न्यायाधीशों (New judges in Rajasthan High Court) की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। इससे पहली बार हाईकोर्ट में जजों की संख्या 40 के पार पहुँच गई है।

इन सात नियुक्तियों में छह अधिवक्ता कोटे से और एक न्यायिक सेवा अधिकारी को उच्च न्यायालय में शामिल किया गया है।

🔹 किसे-किसे बनाया गया जज?

  • संदीप तनेजा (वरिष्ठ अधिवक्ता)स्थायी न्यायाधीश
  • बलजिंदर सिंह संधू — अतिरिक्त न्यायाधीश
  • बिपिन गुप्ता — अतिरिक्त न्यायाधीश
  • संजीत पुरोहित — अतिरिक्त न्यायाधीश
  • रवि चिरानिया — अतिरिक्त न्यायाधीश
  • अनुरूप सिंघी — अतिरिक्त न्यायाधीश
  • संगीता शर्मा (राजस्थान न्यायिक सेवा) — अतिरिक्त न्यायाधीश

🔹 क्या होगा असर?

इस नियुक्ति से राजस्थान हाईकोर्ट की न्यायिक क्षमता में बड़ा इजाफा होगा। वर्षों से चली आ रही जजों की कमी की समस्या कुछ हद तक हल होगी। इससे लंबित मामलों के तेजी से निपटारे में भी मदद मिलेगी।

🔹 क्यों है यह नियुक्ति (New judges in Rajasthan High Court) खास?

राजस्थान हाईकोर्ट में काफी समय से मंजूर पदों की तुलना में कम जज कार्यरत थे। अब इन नियुक्तियों से यह संख्या 40 के पार हो गई है, जो कि राज्य के न्यायिक इतिहास में पहली बार हुआ है।

Related Posts

  • 245 views
JDA Illegal Colony: जयपुर में JDA भूमि पर अवैध कॉलोनी का आरोप: खसरा नंबर 225 बना विवाद का केंद्र, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

JDA Illegal Colony जयपुर में फिर उठे अवैध कॉलोनियों पर सवाल JDA Illegal Colony: राजधानी जयपुर में एक बार फिर कथित अवैध कॉलोनी निर्माण का मामला चर्चा में है। इस…

  • 111 views
Jaipuriya Hospital Contract Employees: जयपुरिया अस्पताल में संविदा कर्मचारियों की एंट्री पर रोक का आरोप, 30 परिवारों की आजीविका पर मंडराया संकट

दो साल तक सेवा देने वाले कर्मचारियों ने लगाए गंभीर आरोप Jaipuriya Hospital Contract Employees: जयपुर के प्रतिष्ठित जयपुरिया अस्पताल में संविदा कर्मचारियों से जुड़ा एक विवाद सामने आया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *