राजस्थान

2 साल में 70% वादे पूरे! भजनलाल सरकार का अब तक का सबसे बड़ा रिपोर्ट कार्ड जारी – जानिए कौन-कौन से काम बदले राजस्थान की तस्वीर

Rajasthan Government 2 Years Report Card: राजस्थान में दो साल की विकास यात्रा: 70% वादे पूरे, सुशासन और प्रगति की नई पहचान

Rajasthan Government 2 Years Report Card: जयपुर, 12 दिसंबर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार के सुशासन, विकास और विश्वास के दो वर्ष, राजस्थान की दिशा और दशा बदलने की शुरुआत साबित हुए हैं। उन्होंने बताया कि पांच साल में पूरे होने वाले 70% वादे सिर्फ दो साल में पूरे कर दिए गए हैं। बजट घोषणाओं में से 73% घोषणाएँ या पूरी हो चुकी हैं या प्रगतिरत हैं।

सीएम शर्मा ओ.टी.एस. के भगवत सिंह मेहता सभागार में दो वर्षीय रिपोर्ट कार्ड जारी करते हुए कहा कि राजस्थान आज देश के Best Performer States में शामिल हो चुका है। 11 राष्ट्रीय योजनाओं में पहला, 5 में दूसरा और 9 में तीसरा स्थान मिला है।

पेयजल क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियाँ — ERCP को मिली गति, JJM ने बदला ग्रामीण जल परिदृश्य

सीएम ने कहा कि गत सरकार ने ERCP को रोककर रखा था, लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राम जल सेतु लिंक परियोजना के लिए 26,000 करोड़ के कार्यादेश जारी हो चुके हैं।

  • JJM में 10,482 करोड़ रुपये खर्च
  • 13.59 लाख ग्रामीण परिवारों तक नल से जल
  • 14,000+ ग्राउंड वॉटर स्ट्रक्चर
  • 3,64,968 जल संरक्षण कार्य पूर्ण
  • फिरोजपुर फीडर पुनर्निर्माण हेतु 647 करोड़
  • IGNP नहरों के नवीनीकरण व खालों के निर्माण के लिए 3400 करोड़
Rajasthan Government 2 Years Report Card

30,525 MW बिजली क्षमता: दो साल में 6,363 MW की ऐतिहासिक वृद्धि

राज्य की बिजली उत्पादन क्षमता—

  • पिछले दो साल में 6,363 MW वृद्धि
  • कुल क्षमता 30,525 MW पहुंची
  • 42,438 MW क्षमता विकास के लिए
    1.93 लाख करोड़ के निवेश के MoU
  • 1.20 लाख करोड़ निवेश की JV कंपनियाँ गठित

सड़कों का जाल: 39,891 किमी सड़क विकास

दो वर्षों में—

  • 27,238 करोड़ सड़कों पर खर्च
  • 39,891 किमी सड़कों का निर्माण/उन्नयन
  • ग्रामीण इलाकों में 8,557 किमी मिसिंग लिंक
  • PMGSY के तहत 3,139 किमी उन्नयन पूरा
  • 9 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (2,750 किमी) की DPR प्रगति पर
  • 78 अटल प्रगति पथ (320 करोड़)
  • 249 अटल प्रगति पथ (492 करोड़)

450 रुपये में गैस सिलेंडर, 15 करोड़ अन्नपूर्णा थालियाँ

  • उज्जवला व BPL परिवारों को 450 रुपए में सिलेंडर
  • 47 लाख लोगों का स्वैच्छिक Give Up
  • 70 लाख नए लाभार्थी जुड़े
  • अन्नपूर्णा रसोई में 15 करोड़ थालियाँ परोसी गईं
  • सामाजिक पेंशन बढ़कर ₹1250 प्रतिमाह, 10 लाख नई स्वीकृतियाँ
  • PMAY (ग्रामीण) में 7.13 लाख आवास स्वीकृत

किसानों के लिए सबसे बड़ा समर्थन: 10,432 करोड़ सम्मान निधि

  • किसान सम्मान निधि ₹6,000 + राज्य का ₹3,000 = ₹9,000 प्रति वर्ष
  • 76 लाख किसानों को 10,432 करोड़ हस्तांतरित
  • गेहूं खरीद बोनस 471 करोड़
  • दो वर्षों में 44,000 करोड़ फसली ऋण
  • PM-KUSUM में 52,000 सोलर पंप
  • पशुपालकों के लिए 20 लाख पशुओं का बीमा
  • 1962 मोबाइल वेटेरिनरी सेवाएँ
  • गौशालाओं के लिए 25% अनुदान वृद्धि

महिला सशक्तीकरण: 12 लाख ‘लखपति दीदी’ बनीं

  • PMMVY राशि बढ़ाकर 5,000 से 6,500 रुपये
  • 9.92 लाख महिलाओं को 531 करोड़ भुगतान
  • दूसरी संतान योजना में 5 लाख लाभार्थी
  • 12 लाख महिलाएं लखपति दीदी
  • 4.60 लाख बालिकाओं को लाभ
  • 39,586 छात्राओं को स्कूटी

कैशलैस इलाज में बड़ी छलांग: 35 लाख लोग लाभान्वित

  • मुख्यमंत्री आयुष्मान योजना में 132 नए पैकेज
  • 35 लाख लाभार्थी
  • 6,860 करोड़ कैशलैस इलाज
  • 2,26,000 सोनोग्राफी
  • आयुष्मान बाल संबल योजना शुरू

कानून व्यवस्था: अपराधों में 12% कमी, साइबर क्राइम में 35% गिरावट

  • ऑपरेशन Anti-Virus सफल
  • महिला अत्याचारों में 11% कमी
  • SC/ST अपराधों में 21% कमी
  • राजस्थान में धर्मांतरण विरोधी कानून लागू

शेखावाटी हवेली संरक्षण, 71,000 बुजुर्गों की तीर्थ यात्रा

  • 662 हवेलियों का चिन्हांकन
  • 71,000 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की तीर्थ यात्रा
  • 20 करोड़ पौधे लगाए – मिशन हरियालो

निवेश और रोजगार: राइजिंग राजस्थान से 2.5 लाख रोजगार

  • पहला प्रवासी राजस्थान दिवस सफल
  • 14 नए ग्लोबल चैप्टर्स
  • राइजिंग राजस्थान में 35 लाख करोड़ के MoU

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button