बिहार में हार से बौखलाए राहुल गांधी, हरियाणा चुनाव में धांधली का आरोप बेबुनियाद : शमशेर सिंह खरक

Rahul Gandhi alleges Haryana election rigging : बिहार में हार से बौखलाए राहुल गांधी, हरियाणा चुनाव में धांधली के आरोप बेबुनियाद – शमशेर सिंह खरक

रोहतक (Rahul Gandhi alleges Haryana election rigging):
भाजपा नेता एवं प्रदेश मीडिया सह प्रभारी शमशेर सिंह खरक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का हरियाणा विधानसभा चुनाव में “वोटर लिस्ट में धांधली” का आरोप उनकी राजनीतिक हताशा का परिणाम है।

खरक ने कहा कि राहुल गांधी अब बिहार में संभावित हार से ध्यान भटकाने के लिए चुनाव आयोग जैसी निष्पक्ष संस्था पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं।

“जब जनता का समर्थन नहीं मिलता, तो कांग्रेस नेताओं को संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना आसान रास्ता लगता है।” – शमशेर सिंह खरक

राहुल गांधी जनता को गुमराह कर रहे हैं: भाजपा नेता

भाजपा नेता ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की हार गुटबाजी का नतीजा थी, और अब बिहार में भी पार्टी का वही हाल होने वाला है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को बिहार चुनाव में हार साफ दिखाई दे रही है, इसलिए वे हरियाणा में धांधली का झूठा मुद्दा उठाकर बिहार की जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं।

कांग्रेस की गुटबाजी किसी से छिपी नहीं

शमशेर खरक ने कहा कि हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे देश में कांग्रेस की गुटबाजी खुलकर सामने है।
उन्होंने कहा –

“हरियाणा में दशकों बाद संगठन बनाया गया, लेकिन पदाधिकारियों का सम्मान नहीं है। जिलाध्यक्षों को कांफ्रेंस में भी साथ नहीं बैठाया जाता। इसी गुटबाजी ने कांग्रेस को हरियाणा में हराया और अब बिहार में भी जनता सबक सिखाएगी।”

“हाइड्रोजन नहीं, लाईड्रोजन का फुस्स पटाखा”

खरक ने राहुल गांधी के हालिया बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा –

“जिसे राहुल गांधी ‘हाइड्रोजन बम’ बता रहे हैं, वह असल में ‘लाईड्रोजन’ यानी झूठ का फुस्स पटाखा है।”

उन्होंने कहा कि देश की जनता कांग्रेस को पहले ही नकार चुकी है और अब बिहार में भी कांग्रेस की हार तय है।

चुनाव आयोग पर आरोप लगाना निंदनीय

भाजपा नेता ने कहा कि चुनाव आयोग देश की सबसे विश्वसनीय लोकतांत्रिक संस्था है।

“इस पर इस प्रकार के आरोप लगाना निंदनीय है। राहुल गांधी का यह रवैया जनादेश का अपमान है।”

खरक ने कहा कि हरियाणा में भाजपा ने अपने शासनकाल में विकास, सुशासन और पारदर्शिता की मिसाल कायम की है, जबकि कांग्रेस जनता से पूरी तरह कट चुकी है।

हरियाणा में विकास की जीत हुई

शमशेर खरक ने कहा –

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में रिकॉर्ड विकास कार्य हुए हैं। विपक्ष इन्हें देखकर बौखला गया है और हार का ठीकरा अब चुनाव आयोग पर फोड़ना चाहता है।”

Related Posts

  • 116 views
BJP Kalanour Meeting: प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के दौरे से पहले भाजपा कलानौर ने बनाई रणनीति, कार्यकर्ताओं को सौंपे अहम जिम्मे

BJP Kalanour Meeting: कलानौर में भारतीय जनता पार्टी ने आगामी 7 जुलाई को होने वाले प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के दौरे को संगठनात्मक शक्ति प्रदर्शन का अवसर मानते हुए…

  • 92 views
Shyama Prasad Mukherjee Statue: रोहतक में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सम्मान की उठी बड़ी मांग, भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा और सड़क नामकरण का किया प्रस्ताव

Shyama Prasad Mukherjee Statue: रोहतक में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान इस बार चर्चा का केंद्र केवल डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (Dr. Shyama Prasad Mukherjee) का स्मरण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *