हरियाणा

भरान गांव में विकास की सौगात! सांसद रामचंद्र जांगडा बोले – पीएम मोदी का रुतबा पूरी दुनिया मानती है

Haryana News: प्रधानमंत्री मोदी का रुतबा पूरी दुनिया ने माना: रामचंद्र जांगडा

भरान गांव में सांसद ने किया विकास कार्यों का उद्घाटन, महम हल्का विकास की नई ऊंचाइयों पर

Haryana News: महम, 13 दिसंबर। राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगडा शनिवार को महम हल्के के गांव भरान पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर सांसद जांगडा ने गांव में पूर्ण हुए विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया और नई परियोजनाओं का शुभारंभ किया।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सांसद जांगडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रुतबा पूरी दुनिया ने स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि रूस के राष्ट्रपति तक प्रधानमंत्री मोदी की कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हैं। पीएम मोदी दिन-रात देश के विकास के बारे में सोचते हैं और उनके नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है।

आत्मनिर्भर भारत से मजबूत हो रही अर्थव्यवस्था

सांसद जांगडा ने कहा कि आत्मनिर्भर और स्वदेशी अभियानों के चलते भारत की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने बताया कि उन्हें कभी भी विकास कार्यों के लिए न तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न ही पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल से कोई अड़चन मिली। वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कर रहे हैं।

उन्होंने जानकारी दी कि हाल ही में महम हल्के के लिए 5 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत करवाई गई है।

भरान गांव को मिली विकास की बड़ी सौगात

सांसद रामचंद्र जांगडा ने ग्रामीणों की मांग पर—

  • लेखराम पाना चौपाल के निर्माण हेतु 21 लाख रुपये की घोषणा
  • लगभग 20 लाख रुपये की लागत से एससी चौपाल और वाल्मीकि आश्रम के नवीनीकरण का उद्घाटन
  • गोगा पीर की चारदीवारी के कार्य का शुभारंभ
  • कुल मिलाकर करीब 40 लाख रुपये की लागत से हुए विकास कार्यों का उद्घाटन

इन कार्यों से गांव भरान के सामाजिक और सांस्कृतिक ढांचे को मजबूती मिलेगी।

ग्रामीणों और नेताओं ने जताया आभार

इस अवसर पर भाजपा नेता महंत सतीश दास, ब्लॉक चेयरमैन नवनीत राठी, राजेश शर्मा, पूर्व सरपंच संदीप, जिला पार्षद दलबीर प्रधान (भरान) सहित अन्य वक्ताओं ने भी सभा को संबोधित किया। सभी ने सांसद जांगडा द्वारा महम हल्के में कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि महम चौबीसी क्षेत्र को उन पर गर्व है

कार्यक्रम में रहे उपस्थित

कार्यक्रम में जसू एमिनेंट पर्सन, देवेंद्र खरकड़ा, अशोक कौशिक, महामंत्री मोहन (सरपंच बहलबा), मोहित प्रजापत, महेंद्र प्रजापत, मंदीप मान, संजय दहिया एडवोकेट सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button