Self-reliant India:आत्मनिर्भर भारत बना विकास की रीढ़! रोहतक में भाजपा बैठक में नेताओं ने गिनाईं उपलब्धियां

Self-reliant India: रोहतक में भाजपा जिला कार्यकारिणी की अहम बैठक

21 दिसंबर को रोहतक में भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई की जिला कार्यकारिणी बैठक प्रदेश कार्यालय मंगलकमल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एडवोकेट रणवीर सिंह ढाका ने की। इसमें जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, प्रभारी और वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

आत्मनिर्भर भारत देश के आत्मविश्वास का प्रतीक: रामचंद्र जांगड़ा

मुख्य वक्ता राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि नरेंद्र मोदी द्वारा दिया गया आत्मनिर्भर भारत का संकल्प आज देश के विकास की रीढ़ बन चुका है।
उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत केवल एक योजना नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के आत्मविश्वास, परिश्रम और सामूहिक संकल्प का प्रतीक है।

उन्होंने उद्योग, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्षा, स्टार्टअप, एमएसएमई और डिजिटल इंडिया जैसे क्षेत्रों में किए गए सुधारों का उल्लेख करते हुए “वोकल फॉर लोकल” अभियान को स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए संजीवनी बताया।

रोहतक में भाजपा जिला कार्यकारिणी

जनकल्याण योजनाओं से मजबूत हुआ आमजन का भरोसा: मनीष कुमार ग्रोवर

पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं ने समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंचाया है।
प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं ने गरीब, किसान, महिला और बुजुर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।
उन्होंने कहा कि सरकार की पारदर्शी कार्यशैली और मजबूत नेतृत्व के कारण भारत तेजी से विकसित राष्ट्र बनने की ओर बढ़ रहा है।

SIR लोकतंत्र को मजबूत करने की प्रक्रिया: शमशेर खरक

प्रदेश मीडिया सह प्रभारी शमशेर खरक ने कहा कि एसआईआर (मतदाता सूची शुद्धिकरण) लोकतंत्र को मजबूत करने की संवैधानिक प्रक्रिया है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे दुष्प्रचार का तथ्यों के साथ जवाब दें और पात्र मतदाताओं को जागरूक करें।

कार्यकर्ताओं से निष्ठा के साथ काम करने का आह्वान

अध्यक्षीय संबोधन में एडवोकेट रणवीर सिंह ढाका ने सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

Related Posts

  • 4 views
BJP eastern states victory analysis: पूर्वी भारत के नतीजों से मजबूत हुआ भाजपा का नैरेटिव, पूनिया बोले—जनता ने विकास मॉडल पर लगाई मुहर

जीत को बताया जनविश्वास और बदलाव का संकेत BJP eastern states victory analysis: हरियाणा भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया ने पश्चिम बंगाल, असम और पांडुचेरी में भाजपा और…

  • 4 views
बंगाल से हरियाणा तक भाजपा का आत्मविश्वास, बड़ौली बोले—जनता ने विकास को चुना

पूर्वी राज्यों की जीत को बताया राष्ट्रीय संदेश हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में मिली चुनावी सफलता को केवल क्षेत्रीय नहीं, बल्कि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *