पंजाबराजस्थान

जयपुर के सब्जीवाले की पलटी किस्मत: 20 साल बाद लगी 11 करोड़ की लॉटरी, उधार लेकर पहुंचा इनाम लेने!

Jaipur Lottery Winner Amit 11 Crore: जयपुर में सब्जीवाले की लगी 11 करोड़ की लॉटरी, उधार लेकर पहुंचा इनाम लेने

जयपुर / Jaipur Lottery Winner Amit 11 Crore : राजस्थान की राजधानी जयपुर के गलियों में सब्जी बेचने वाले अमित की किस्मत एक झटके में बदल गई।

पंजाब सरकार की ‘दिवाली बंपर लॉटरी 2025’ में अमित को 11 करोड़ रुपये का इनाम लगा है। मंगलवार को वे अपनी पत्नी और दोनों बच्चों के साथ चंडीगढ़ स्थित पंजाब स्टेट लॉटरीज ऑफिस पहुंचे, जहां सरकार उन्हें 11 करोड़ रुपये के चेक सौंपेगी

“आलू-टमाटर बेचकर पालता था परिवार, अब भगवान ने सुन ली प्रार्थना”

अमित ने बताया,

“मैं पिछले 20 साल से लॉटरी टिकट खरीदता रहा हूं। कभी नहीं सोचा था कि मेरी किस्मत यूं चमक जाएगी। पहले पुलिसवालों की डांट सुननी पड़ती थी, अब सब भगवान हनुमान की कृपा है।”

उन्होंने बताया कि वह जयपुर में गलियों में रेहड़ी लगाकर आलू-टमाटर बेचते हैं और अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं।
अमित ने कहा,

“मेरे पास यहां आने का किराया तक नहीं था। मैंने किसी से उधार लेकर चंडीगढ़ आने का इंतज़ाम किया। अब मैं अपने बच्चों को अच्छी पढ़ाई दूंगा — मेरा बेटा IAS अधिकारी बनना चाहता है।”

बठिंडा में खरीदा था टिकट

अमित ने बठिंडा में लॉटरी टिकट (नंबर A 438586) खरीदा था।
इस साल की पंजाब स्टेट डियर दिवाली बंपर 2025 लॉटरी में कुल 36 करोड़ 14 लाख 78 हजार रुपये के इनाम बांटे गए थे।
इसमें लगभग 18 लाख 84 हजार टिकट बिके थे और लुधियाना, पटियाला, जालंधर के कई लोगों को छोटे इनाम मिले।

मोबाइल खराब होने से नहीं हो पाया संपर्क

जब लॉटरी के नतीजे घोषित हुए, तब अधिकारियों ने टिकट पर लिखे अमित के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनका फोन बंद था
चार दिन बाद जब उन्हें जानकारी मिली, तो वे खुद चंडीगढ़ पहुंचे।

30 दिनों में करना होता है क्लेम

लॉटरी विभाग के अनुसार, विजेता को 30 दिनों के भीतर टिकट जमा कर इनाम का दावा करना होता है।
अगर तय समय में दावा नहीं किया गया तो इनाम रद्द हो जाता है
सरकार इनाम की राशि से टैक्स काटकर शेष रकम विजेता को सौंपती है।

अब बदलेगी जिंदगी

अमित के मुताबिक, यह रकम उनके परिवार की जिंदगी पूरी तरह बदल देगी।

“अब मैं अपने बच्चों को अच्छे स्कूल में पढ़ाऊंगा और अपने घर का सपना पूरा करूंगा।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button