Haryana News: भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली (Haryana State President of BJP Mohan Lal Baroli) के नेतृत्व में पार्टी ने एक नया इतिहास रच दिया है। हरियाणा देश का पहला राज्य बन गया है जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) कार्यक्रम को प्रदेश के सभी 20,629 बूथों पर एक साथ सुना गया। खास बात यह रही कि सभी बूथों पर आयोजित कार्यक्रमों की तस्वीरें सरल पोर्टल पर अपलोड भी की गईं।
प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने इस उपलब्धि का श्रेय कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और संगठित प्रयासों को दिया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Chief Minister Nayab Singh Saini) , प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया (State In-charge Dr. Satish Poonia) और संगठन मंत्री ने भी सभी बूथों तक कार्यक्रम पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं की सराहना की है।

संगठन की मजबूती पर जोर
पंचकूला स्थित प्रदेश कार्यालय ‘पंचकमल’ में आयोजित जिला पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री बड़ौली ने बताया कि बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी रणनीतियों और वर्तमान अभियानों की समीक्षा की गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ निरंतर कार्य करते रहने का आह्वान किया।
इस बैठक में बीजेपी जिलाध्यक्ष अजय मित्तल, कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा, जिला प्रभारी रवि बतान सहित सभी प्रमुख पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।
Also Read: BJP अध्यक्ष बनेंगे या उपराष्ट्रपति? मनोहर खट्टर ने खुद खोल दी बड़ी सच्चाई!
सीईटी परीक्षा के लिए सराहनीय प्रबंधन

प्रदेश अध्यक्ष ने हरियाणा सरकार द्वारा सीईटी (कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट) परीक्षा के सफल आयोजन पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पहली बार सरकार ने परीक्षार्थियों को घर से परीक्षा केंद्र और वापस लाने की व्यवस्था की, जिसमें सामाजिक संगठनों और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। खानपान और रहने की सुविधाएं भी बेहतरीन ढंग से उपलब्ध कराई गईं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सैनी के नेतृत्व में हरियाणा पुलिस का व्यवहार सराहनीय रहा और कहीं भी ट्रैफिक जाम जैसी समस्याएं नहीं आईं। यह सरकार की पारदर्शी नीतियों और सुशासन का ही परिणाम है।
आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई
एक सवाल के जवाब में बड़ौली ने कहा कि ऑप्रेशन सिंदूर (Operation Sindoor) और ऑप्रेशन महादेव (Operation Mahadev) के माध्यम से भारतीय सेना ने आतंकवादियों का सफाया किया है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और गृहमंत्री अमित शाह Amit Shah) ने संसद में इस विषय पर विस्तार से जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि अब देश में सिर्फ शिकायतें नहीं होतीं, बल्कि ठोस कार्रवाई होती है।
कांग्रेस पर हमला
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस के शासन में आतंकी हमलों के बाद सिर्फ पाकिस्तान से शिकायतें की जाती थीं, जबकि आज मोदी सरकार सीधे जवाब देती है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अब शांति है, पत्थरबाजी पूरी तरह खत्म हो चुकी है और तेज़ी से विकास हो रहा है।
कार्यक्रम में प्रमुख नेता उपस्थित
प्रेसवार्ता के दौरान बीजेपी प्रदेश प्रभारी रवि बतान, विधायक शक्ति रानी शर्मा, मीडिया सह प्रभारी नवीन गर्ग, चेयरमैन कृष्ण लांबा और पूर्व जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा भी मौजूद रहे।
बीजेपी हरियाणा ने संगठनात्मक समर्पण और अनुशासन के साथ न सिर्फ ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) को हर बूथ तक पहुंचाया, बल्कि प्रशासनिक और सामाजिक समन्वय के क्षेत्र में भी एक उदाहरण प्रस्तुत किया है।


