Delhi Fire News: नबी करीम में होटल में लगी आग, दिल्ली पुलिस की तत्परता से 8 लोगों की जान बची

Delhi Police Fire Rescue: सेंट्रल दिल्ली के थाना नबी करीम इलाके में आरा कश रोड स्थित होटल पल्लवी में शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने पाया कि उस समय न तो दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंची थीं और न ही पीसीआर वैन, जबकि होटल के अंदर कई लोग फंसे हुए थे। हालात की गंभीरता को देखते हुए थाना नबी करीम के थाना प्रभारी गुलशन नागपाल के नेतृत्व में तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

Also read: वो आख़िरी 26 मिनट: एटीसी से टूटे संपर्क ने ली अजित पवार की जान

इस रेस्क्यू ऑपरेशन में कांस्टेबल मुकुल, कांस्टेबल फेरू और कांस्टेबल संजय ने अपनी जान की परवाह किए बिना आग में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से कुल 8 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।

इस हादसे में 3 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

मध्य जिला के डीसीपी आनंद मित्तल ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यदि समय रहते दिल्ली पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई नहीं की जाती, तो इस हादसे में कई लोगों की जान जा सकती थी। उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि कांस्टेबल मुकुल, संजय और फेरू ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए सभी फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल तीनों जांबाज़ कांस्टेबलों से बात की गई, जिन्होंने घटना के दौरान सामने आई चुनौतियों और रेस्क्यू की पूरी प्रक्रिया की जानकारी साझा की।

दिल्ली पुलिस की इस त्वरित और साहसी कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया और 8 ज़िंदगियां बचाई जा सकीं।

Also read: हवा में तिरछा हुआ, जमीन पर आग का गोला: अजित पवार प्लेन क्रैश का नया CCTV वीडियो सामने

Related Posts

  • 12 views
Petrol Diesel Restrictions: पश्चिम एशिया संकट का असर हुआ कम, 1 जुलाई से पेट्रोल-डीजल बिक्री पर लगी सभी अस्थायी पाबंदियां खत्म

Petrol Diesel Restrictions: पश्चिम एशिया में बढ़े तनाव के बीच देशभर में पेट्रोल और डीजल की निर्बाध (Petrol Diesel Restrictions) आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए…

  • 47 views
Hormuz Strait Close Again: शांति की उम्मीदों को झटका, एक बार फिर बंद हुआ होर्मुज स्ट्रेट, सीजफायर उल्लंघन के आरोपों से बढ़ा विवाद

Hormuz Strait Close Again: मिडिल ईस्ट में हाल के दिनों में बनी शांति की उम्मीदों को एक बार फिर झटका लगता दिखाई दे रहा है। क्षेत्र में संघर्ष विराम को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *