राजस्थान के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल

जयपुर, 4 दिसम्बर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की जनता की धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक परंपरा के संरक्षण के लिए पूरी तरह से संकल्पित है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरणा लेकर राज्य सरकार आस्था धामों के विकास और वरिष्ठ जनों को तीर्थ यात्रा करवाने जैसे कार्यों में जुटी हुई है। इसी कड़ी में, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने संवेदनशीलता दिखाते हुए अगले साल 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुंभ में राजस्थान के श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण पहल की है।

Also Read: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 9 नई नीतियों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कुंभ मेला स्थल के निकट राजस्थान का एक पैवेलियन स्थापित करने के लिए भूखंड आवंटित करने का अनुरोध किया है। इस पैवेलियन के निर्माण से राजस्थान के लाखों श्रद्धालुओं के विश्राम, जलपान, चिकित्सा और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकेगी।

मुख्यमंत्री (CM Bhajan Lal Sharma) ने अपने पत्र में यह भी आशा व्यक्त की है कि उत्तर प्रदेश सरकार का सहयोग, राजस्थान के श्रद्धालुओं के महाकुंभ के अनुभव को और बेहतर बनाएगा, साथ ही देश की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपरा को और भी सशक्त करेगा।

Related Posts

  • 76 views
BJP Gurugram Event: गुरुग्राम में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर बीजेपी का बड़ा संदेश, राष्ट्रवाद से आत्मनिर्भर भारत तक नेताओं ने गिनाईं उपलब्धियां

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: गुरुग्राम स्थित बीजेपी कार्यालय गुरुकमल में रविवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई…

  • 61 views
Delhi EV Policy 2026: दिल्ली की सड़कों पर बदलेगा ट्रांसपोर्ट का भविष्य! 2028 के बाद नई पेट्रोल बाइक नहीं होगी रजिस्टर, जानिए नई EV पॉलिसी की बड़ी बातें

Delhi EV Policy 2026: राजधानी दिल्ली में प्रदूषण कम करने और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने नई इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) पॉलिसी को मंजूरी दे दी है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *