महाराष्ट्र में बीजेपी का ऐतिहासिक फैसला: देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे

महाराष्ट्र में 11 दिनों से जारी सस्पेंस को खत्म करते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) को मुख्यमंत्री (CM of Maharashtra) बनाने का फैसला किया है। नागपुर दक्षिण पश्चिम से विधायक चुने गए फडणवीस बीजेपी की तरफ से तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनेगे। फडणवीस (Devendra Fadnavis) को मुख्यमंत्री बनाने के लिए बीजेपी ने महाराष्ट्र (Maharashtra News) और खुद के बनाए कई रिकॉर्ड्स तोड़े हैं।

महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम से सीएम बनने का मुश्किल रास्ता

Devendra Fadnavis CM of Maharashtra
Devendra Fadnavis CM of Maharashtra

महाराष्ट्र की सियासत में पिछले 46 साल में 9 नेता डिप्टी सीएम बने हैं, लेकिन फडणवीस (Devendra Fadnavis) को छोड़कर अब तक कोई भी नेता मुख्यमंत्री की कुर्सी तक नहीं पहुंच पाया। 1978 में वसंतदादा पाटिल की सरकार में नासिक राव त्रिपुडे को पहली बार डिप्टी सीएम बनाया गया था, लेकिन वे मुख्यमंत्री नहीं बन पाए। इसी तरह, सुंदरराव सोलंके, शरद पवार कैबिनेट में डिप्टी सीएम रहे, लेकिन वे भी मुख्यमंत्री की कुर्सी तक नहीं पहुंच पाए।

Also Read: कोई भी ताकत आर्टिकल 370 की वापसी नहीं करा सकती बोले पीएम मोदी

रामदास अडिक, छगन भुजबल, गोपीनाथ मुंडे, विजय पाटिल और आरआर पाटिल जैसे नेता भी डिप्टी सीएम रहे, लेकिन मुख्यमंत्री बनने का सपना पूरा नहीं कर पाए। सबसे ज्यादा वक्त तक डिप्टी सीएम की कुर्सी पर रहने वाले अजित पवार (Ajit Pawar) भी अभी तक सीएम नहीं बन पाए।

72 घंटे वाले नियम का टूटना (Devendra Fadnavis CM of Maharashtra)

बीजेपी ने अब तक मुख्यमंत्री के चयन में 72 घंटे से ज्यादा वक्त लगाए हैं, जहां हमेशा सरप्राइज चेहरे की एंट्री हुई है। 2017 में यूपी में योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाने में 9 दिन लगे थे, वहीं 2023 में राजस्थान में भजनलाल शर्मा को सीएम बनाने में भी 9 दिन लगे थे। फडणवीस के पहले मुख्यमंत्री बनने में भी 7 दिन का वक्त लगा था। इस बार महाराष्ट्र में 11 दिन का वक्त लगने के बाद, बीजेपी ने वही नाम चुना जो पहले से चर्चा में था, यानी फडणवीस (Devendra Fadnavis) को ही कमान सौंप दी गई। इस प्रकार, बीजेपी ने महाराष्ट्र में 72 घंटे वाले सीएम सिलेक्शन के नियम को तोड़ दिया है।

Devendra Fadnavis CM of Maharashtra

फडणवीस (Devendra Fadnavis) का तीसरा मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड

महाराष्ट्र में अब तक तीन नेता ही ऐसे रहे हैं, जो तीन बार मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे हैं: शरद पवार, वसंतदादा पाटिल, और शरद पवार। इन सभी नेताओं का ताल्लुक कांग्रेस से था। वहीं, देवेंद्र फडणवीस पहले गैर-कांग्रेसी नेता हैं, जिन्हें तीन बार मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला है। फडणवीस पहले दो बार मुख्यमंत्री बने, पहले पूरे 5 साल और फिर दूसरी बार केवल 5 दिनों के लिए। अब वे तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

ब्राह्मण समुदाय से तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने वाला चेहरा

देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ब्राह्मण समुदाय से आते हैं। फडणवीस से पहले मनोहर जोशी एकमात्र ब्राह्मण मुख्यमंत्री थे, लेकिन वे केवल एक बार ही मुख्यमंत्री बने। देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। बीजेपी महाराष्ट्र की पहली पार्टी बन गई है, जिसने लगातार तीसरी बार किसी ब्राह्मण चेहरे को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी है।

Related Posts

  • 18 views
Delhi EV Policy 2026: दिल्ली की सड़कों पर बदलेगा ट्रांसपोर्ट का भविष्य! 2028 के बाद नई पेट्रोल बाइक नहीं होगी रजिस्टर, जानिए नई EV पॉलिसी की बड़ी बातें

Delhi EV Policy 2026: राजधानी दिल्ली में प्रदूषण कम करने और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने नई इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) पॉलिसी को मंजूरी दे दी है।…

  • 18 views
Petrol Diesel Restrictions: पश्चिम एशिया संकट का असर हुआ कम, 1 जुलाई से पेट्रोल-डीजल बिक्री पर लगी सभी अस्थायी पाबंदियां खत्म

Petrol Diesel Restrictions: पश्चिम एशिया में बढ़े तनाव के बीच देशभर में पेट्रोल और डीजल की निर्बाध (Petrol Diesel Restrictions) आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *