Atal Jayanti Jaipur Announcement: अटल जी की स्मृतियों को नया आयाम – जयपुर में बनेगा ‘अटल काव्य स्मारक’, 30 करोड़ का ऐलान

श्रद्धेय अटल जी ने सेवा और समर्पण से दिखाया जन उत्थान का मार्ग: मुख्यमंत्री

Atal Jayanti Jaipur Announcement: भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने सुशासन को जनता-केंद्रित बनाकर राजनीति को सेवा का माध्यम सिद्ध किया। वे एक युग, एक विचार और राष्ट्र को दिशा देने वाली प्रेरणा थे, जिनका व्यक्तित्व राजनीति की सीमाओं से कहीं ऊपर था।

मुख्यमंत्री गुरुवार को अटल जी की जयंती के अवसर पर जयपुर के मानसरोवर स्थित City Park Mansarovar में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

देशहित में कठोर निर्णय लेने में रहे सदैव अटल

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी ने यह सिद्ध किया कि दृढ़ निर्णय के लिए कठोर व्यवहार आवश्यक नहीं होता। पोकरण में किया गया परमाणु परीक्षण उनकी इसी अटल इच्छाशक्ति का उदाहरण है, जिसने विश्व मंच पर भारत की साख को मजबूत किया।

राजनीति केवल सत्ता नहीं, जनसेवा का माध्यम

उन्होंने कहा कि अटल जी ने अपने आचरण से यह स्पष्ट किया कि राजनीति जनसेवा का श्रेष्ठ माध्यम है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार अटल जी के दिखाए मार्ग पर आगे बढ़ रही है और राजस्थान सरकार भी उन्हीं आदर्शों को आत्मसात कर कार्य कर रही है।

सांगानेर मेरी कर्मभूमि, जनता का विश्वास हमारी ताकत

मुख्यमंत्री ने कहा कि सांगानेर उनकी कर्मभूमि है, जहां की जनता का विश्वास उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। हस्तकला, ब्लू पॉटरी और छपाई कला के लिए प्रसिद्ध सांगानेर की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए विकास कार्य निरंतर किए जा रहे हैं।

atal-jayanti-jaipur-atal-kavya-smarak-loktantra-upvan

अटल जी कहलाए राजनीति के ‘अजातशत्रु’

मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ऐसे राजनेता थे जिनका कोई व्यक्तिगत शत्रु नहीं था। विरोधी भी उनका सम्मान करते थे। वे विचारों में दृढ़ लेकिन व्यवहार में सदैव सौम्य रहे, इसीलिए उन्हें राजनीति का ‘अजातशत्रु’ कहा गया।

जयपुर में बनेगा ‘अटल काव्य स्मारक’ और ‘अटल लोकतंत्र उपवन’

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि मानसरोवर स्थित सिटी पार्क में ‘अटल काव्य स्मारक’ का निर्माण किया जाएगा, जहां ई-लाइब्रेरी और पुस्तकालय की सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही जयपुर में ‘अटल लोकतंत्र उपवन’ भी बनाया जाएगा।
इन दोनों परियोजनाओं के लिए 30 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

यह घोषणाएं श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों, लोकतांत्रिक मूल्यों और सांस्कृतिक विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।

Related Posts

  • 8 views
2047 के राजस्थान की नींव रख रही सरकार, उद्योग से गांव तक विकास का नया ब्लूप्रिंट तैयार

Rajasthan Development Vision: नई औद्योगिक नीति से निवेश और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा Rajasthan Development Vision: राज्य सरकार ने राजस्थान इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट पॉलिसी को मंजूरी दी है। इस नीति का…

  • 14 views
मुहाना मंडी में फूड सेफ्टी टीम की बड़ी पहल: फल विक्रेताओं को वैज्ञानिक तरीके से फलों को पकाने का दिया प्रशिक्षण

Safe Mango Ripening: जयपुर में आम के सीजन के दौरान फलों को सुरक्षित और वैज्ञानिक तरीके से पकाने को बढ़ावा देने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *