IPL 2025: रिकी पोंटिंग की रणनीति पर भड़के मनोज तिवारी, बोले- “पंजाब किंग्स इस बार नहीं जीतेगी ट्रॉफी”

IPL 2025: आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने टीम के हेड कोच रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अगर टीम इसी तरह की रणनीति के साथ आगे बढ़ती रही, तो वह खिताब से जरूर चूक जाएगी। यह टिप्पणी उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हुए मैच के बाद एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर की।

विदेशी खिलाड़ियों पर अत्यधिक भरोसा: तिवारी की नाराजगी

पंजाब किंग्स (Punjab Kings)) ने इस मैच में नंबर चार पर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell), पांच पर मार्को यानसेन और छठे नंबर पर जोश इंग्लिस को बल्लेबाजी के लिए भेजा, जबकि नेहल वढेरा और शशांक सिंह जैसे इनफॉर्म भारतीय बल्लेबाज बेंच पर बैठे रहे। इस फैसले को लेकर मनोज तिवारी (Cricketer Manoj Tiwari) ने पोंटिंग की रणनीति की तीखी आलोचना की।

IPL 2025: मनोज तिवारी ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा

“मेरी गट फीलिंग कहती है कि पंजाब की टीम इस सीजन में IPL ट्रॉफी (IPL 2025)नहीं जीत पाएगी, क्योंकि आज जब वे बल्लेबाजी कर रहे थे, तो मैंने देखा कि कोच ने भारतीय इनफॉर्म बल्लेबाजों नेहल वढेरा और शशांक सिंह को नहीं भेजा। बल्कि उन्होंने विदेशी खिलाड़ियों पर भरोसा किया, लेकिन वे काम खत्म नहीं कर पाए।”

आखिरी ओवरों में गिरी लय

पंजाब किंग्स ने इस मैच में 14 ओवर में ही 158 रन बना लिए थे, लेकिन अगले 6 ओवरों में केवल 43 रन ही जोड़ सके और 4 विकेट खोकर 201 रन पर सिमट गई। आखिरी के ओवरों में यानसेन और इंग्लिस जैसे बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर पाए, जबकि नेहल और शशांक जैसे भारतीय बल्लेबाजों को मौका ही नहीं मिला। तिवारी ने इसे टीम की रणनीतिक चूक करार दिया।

IPL 2025: रिकी पोंटिंग की रणनीति पर भड़के मनोज तिवारी, बोले- “पंजाब किंग्स इस बार नहीं जीतेगी ट्रॉफी”
IPL 2025: रिकी पोंटिंग की रणनीति पर भड़के मनोज तिवारी, बोले- “पंजाब किंग्स इस बार नहीं जीतेगी ट्रॉफी”

Also Read: IPL मैच पर ऑनलाइन सट्टा: शाहपुरा में गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

बारिश बनी बाधा, लेकिन सवाल रणनीति पर

केकेआर को 202 रनों का लक्ष्य मिला था। जवाब में टीम ने एक ओवर में बिना विकेट खोए 7 रन बना लिए थे, लेकिन इसके तुरंत बाद बारिश शुरू हो गई और मैच रद्द कर दिया गया। हालांकि मुकाबला पूरा नहीं हो सका, पर तिवारी का ध्यान इस ओर नहीं था – उनका फोकस टीम की सोच और निर्णयों पर था।

पोंटिंग की सोच पर गंभीर सवाल

मनोज तिवारी का मानना है कि अगर पंजाब इसी तरह विदेशी खिलाड़ियों को तरजीह देती रही और भारतीय प्रतिभाओं को नजरअंदाज करती रही, तो वह आईपीएल 2025 का खिताब नहीं जीत पाएगी। उन्होंने कोचिंग टीम की सोच और फैसलों पर पुनर्विचार करने की सलाह दी।

जहां एक ओर पंजाब किंग्स प्लेऑफ की ओर मजबूती से बढ़ रही है, वहीं कोच रिकी पोंटिंग की रणनीतियों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Related Posts

  • 5 views
Abhishek Sharma IPL century: अभिषेक शर्मा का तूफान: गेंदबाजों पर कहर

Abhishek Sharma IPL century: आईपीएल 2026 के 31वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार ओपनर Abhishek Sharma ने ऐसा प्रदर्शन किया, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स…

  • 3 views
Kavya Maran Net Worth: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन क्यों बनीं चर्चा का केंद्र, जानें कितनी है दौलत

Kavya Maran Net Worth: आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ और मालकिन काव्या मारन इन दिनों सुर्खियों में हैं। इंग्लैंड की टी20 लीग ‘द हंड्रेड’ में पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *