पहले ही इतने गिरे हुए हो…” शिखर धवन का शाहिद अफरीदी को करारा तमाचा!

नई दिल्ली: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते और भी ज्यादा तनावपूर्ण हो गए हैं। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने भारतीय सेना पर विवादित टिप्पणी की।

अफरीदी (Shahid Afridi) ने कहा, “भारत में पटाखा फूटता है तो पाकिस्तान पर ठीकरा फोड़ दिया जाता है। 8 लाख की फौज कश्मीर में तैनात है और फिर भी हमले हो रहे हैं। इसका मतलब है कि आप सुरक्षा देने लायक नहीं हो।” उन्होंने भारत के मीडिया को भी निशाने पर लिया और कहा कि वह हर घटना को “बॉलीवुड” बना देता है।

इस बयान पर भारत के पूर्व ओपनर शिखर धवन भड़क गए। उन्होंने अफरीदी (Shahid Afridi) को करारा जवाब दिया।

💥 शिखर धवन का करारा जवाब: शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया:

“करगिल में भी हराया था, पहले ही इतना गिरे हुए हो और कितना गिरोगे। बेवजह कमेंट करने के बजाय अपने देश की तरक्की में दिमाग लगाओ अफरीदी (Shahid Afridi)। हमें भारतीय सेना पर गर्व है। भारत माता की जय। जय हिंद।”

Readalso: IPL 2025: रिकी पोंटिंग की रणनीति पर भड़के मनोज तिवारी, बोले- “पंजाब किंग्स इस बार नहीं जीतेगी ट्रॉफी”

इस बयान को फैन्स और क्रिकेट प्रेमियों का ज़बरदस्त समर्थन मिला।

🔥 क्रिकेटरों ने भी ली पाकिस्तानी खिलाड़ियों की क्लास: अफरीदी के बयान के बाद भारतीय क्रिकेट जगत से कई प्रतिक्रियाएं आई हैं। सौरव गांगुली और मोहम्मद अजहरुद्दीन जैसे दिग्गजों ने कहा कि भारत को पाकिस्तान के साथ आईसीसी टूर्नामेंट्स में भी नहीं खेलना चाहिए।

Related Posts

  • 5 views
Abhishek Sharma IPL century: अभिषेक शर्मा का तूफान: गेंदबाजों पर कहर

Abhishek Sharma IPL century: आईपीएल 2026 के 31वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार ओपनर Abhishek Sharma ने ऐसा प्रदर्शन किया, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स…

  • 3 views
Kavya Maran Net Worth: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन क्यों बनीं चर्चा का केंद्र, जानें कितनी है दौलत

Kavya Maran Net Worth: आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ और मालकिन काव्या मारन इन दिनों सुर्खियों में हैं। इंग्लैंड की टी20 लीग ‘द हंड्रेड’ में पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *