जयपुर में झपटमार गिरोह का पर्दाफाश: बातों में उलझाकर पर्स व नकदी लूटने वाला गिरफ्तार

जयपुर। विधायकपुरी थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए राहगीरों को बातों में उलझाकर पर्स, पहचान पत्र और नकदी लूटने वाले (Snatching gang) एक कुख्यात झपटमार को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान शाकिर उर्फ बच्चा निवासी भट्टा बस्ती, जयपुर के रूप में हुई है। आरोपी 2016 से अब तक सैकड़ों वारदातों को अंजाम दे चुका है और उसके खिलाफ जयपुर के विभिन्न थानों में करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण, दिगंत आनंद ने बताया कि आरोपी बेहद शातिर और चालाक किस्म का अपराधी है। वह राह चलते लोगों को ‘गाड़ी टच हो गई’ या ‘गाली गलौच’ का बहाना बनाकर टंगड़ी मारता और अचानक झपटमारी कर पर्स, नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो जाता था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे की लत के चलते वारदात करता है। आमतौर पर वह एक दिन में 2-3 वारदातें करता और फिर कुछ दिनों तक छिपा रहता।

शाकिर ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया है कि उसने सदर, शास्त्री नगर, भट्टा बस्ती, विश्वकर्मा, गलता गेट, खोनागोरियान, मुरलीपुरा, बजाज नगर और गांधीनगर सहित कई थाना क्षेत्रों में इस तरह की वारदातें की हैं। वारदात के लिए चोरी की मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया जाता था। उसका एक साथी बाइक पर बैठा रहता, जबकि दूसरा व्यक्ति बहाना बनाकर झगड़ा करता और मौका देखकर झपटमारी कर दोनों फरार हो जाते।

Readalso: घर सूना छोडना पडा महंगा: सेना अधिकारी के घर से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी

पुलिस के अनुसार, आरोपी (Snatching gang) 13 दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था और बाहर आते ही उसने लगभग डेढ़ दर्जन नई वारदातों को अंजाम दे डाला। गिरफ्तारी के बाद भी आरोपी ने पूछताछ से बचने के लिए अपने शरीर पर ब्लेड मार ली, ताकि पुलिस उसे तुरंत चिकित्सा के लिए अस्पताल ले जाए और उससे पूछताछ न हो सके। 15 अप्रैल 2025 को भी इसी तरह की घटना के बाद पकड़े जाने पर उसने ऐसा ही प्रयास किया।

फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और उसके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

Related Posts

  • 59 views
BJP Gurugram Event: गुरुग्राम में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर बीजेपी का बड़ा संदेश, राष्ट्रवाद से आत्मनिर्भर भारत तक नेताओं ने गिनाईं उपलब्धियां

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: गुरुग्राम स्थित बीजेपी कार्यालय गुरुकमल में रविवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई…

  • 54 views
Delhi EV Policy 2026: दिल्ली की सड़कों पर बदलेगा ट्रांसपोर्ट का भविष्य! 2028 के बाद नई पेट्रोल बाइक नहीं होगी रजिस्टर, जानिए नई EV पॉलिसी की बड़ी बातें

Delhi EV Policy 2026: राजधानी दिल्ली में प्रदूषण कम करने और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने नई इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) पॉलिसी को मंजूरी दे दी है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *