76वां Rajasthan Police स्थापना दिवस: करधनी थाने में सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्रों और एनसीसी कैडेट्स ने बिखेरी छटा

जयपुर। जयपुर पश्चिम के करधनी थाना परिसर में 76वें राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर पुलिस परिवार, स्थानीय नागरिकों, छात्रों और एनसीसी कैडेट्स ने मिलकर समारोह को यादगार बना दिया।

पुलिस उपायुक्त अमित कुमार ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि पुलिस (Rajasthan Police) स्थापना दिवस न केवल बलिदान और सेवा की भावना को स्मरण करने का दिन है, बल्कि यह पुलिस और समाज के बीच एकजुटता और विश्वास को भी प्रबल करने का माध्यम है।

कार्यक्रम में एनबीएफ पब्लिक स्कूल के छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें नृत्य, गीत और नाटक शामिल थे। इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और यह भी दर्शाया कि नई पीढ़ी में राष्ट्र और समाज के प्रति संवेदनशीलता लगातार बढ़ रही है। एनसीसी कैडेट्स ने भी अनुशासन से भरी अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम में विद्यालय की कोऑर्डिनेटर नीतु शर्मा, एनसीसी अधिकारी महेन्द्र सिंह, पुलिस मित्र, सीएलजी सदस्य और थाना स्टाफ समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने पुलिस (Rajasthan Police) दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और अपने-अपने स्तर पर आयोजन में सहयोग किया।

Readalso: जयपुर में झपटमार गिरोह का पर्दाफाश: बातों में उलझाकर पर्स व नकदी लूटने वाला गिरफ्तार

थानाधिकारी सवाई सिंह, पुलिस निरीक्षक ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि यह दिवस हमें पुलिस बल की सेवाओं, उनकी उपलब्धियों और बलिदानों को स्मरण करने का अवसर देता है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे आयोजन समाज में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना को और मजबूत करते हैं।

यह आयोजन पुलिस और समाज के बीच सकारात्मक संवाद और मजबूत रिश्तों की मिसाल बनकर सामने आया, जो भविष्य में भी इसी तरह जारी रहने की उम्मीद है।

Related Posts

  • 3 views
PM Modi Daman Visit: दमन से पीएम मोदी का बड़ा संदेश – विकास, कनेक्टिविटी और हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर पर 2970 करोड़ की सौगात

PM Modi Daman Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमन-दीव के विकास को नई गति देने के लिए दमन से कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं…

  • 7 views
Rekha Gupta on Fire Safety Action: दिल्ली में अफसरों की जवाबदेही तय! अवैध निर्माण और फायर नियमों की अनदेखी पर होगी सीधी कार्रवाई

Rekha Gupta on Fire Safety Action: दिल्ली सरकार ने अवैध निर्माण, फायर सेफ्टी नियमों के उल्लंघन और प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने स्पष्ट संकेत दिए…

One thought on “76वां Rajasthan Police स्थापना दिवस: करधनी थाने में सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्रों और एनसीसी कैडेट्स ने बिखेरी छटा

  1. В «Южном МедКонтроле» лечение зависимостей строится поэтапно, с постепенным восстановлением физиологических функций и эмоциональной устойчивости. Врачи используют современные методы детоксикации, фармакотерапию и психотерапию, которые действуют комплексно. Каждый этап направлен на достижение конкретного результата: очищение организма, снятие симптомов абстиненции, стабилизацию состояния и профилактику срывов.
    Получить дополнительную информацию – наркологическая клиника цены

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *