प्रताप नगर में विराट हिंदू सम्मेलन: कलश यात्रा, झांकियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने रचा एकता का संदेश

Virat Hindu Sammelan Pratap Nagar: धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता का भव्य संगम

प्रताप नगर सेक्टर-17 बस्ती में आज विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य और ऐतिहासिक आयोजन किया गया, जिसमें सर्वसमाज की व्यापक भागीदारी देखने को मिली। आयोजन स्थल पर धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम नजर आया। पूरे क्षेत्र में उत्सव और भक्ति का वातावरण बना रहा।

651 महिलाओं की कलश यात्रा बनी मुख्य आकर्षण

कार्यक्रम के संयोजक शिवानंद मिश्रा ने बताया कि सम्मेलन की शुरुआत एक भव्य कलश यात्रा से हुई, जिसमें 651 महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया। इस यात्रा ने पूरे प्रताप नगर क्षेत्र को धार्मिक रंगों से सराबोर कर दिया।

लोककला, झांकियां और देशभक्ति का जीवंत प्रदर्शन

कलश यात्रा के दौरान लोककला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। गुड्डू कलाकार करतार जी नट और मोहन जी राणा द्वारा प्रस्तुत कटपुतली कला, विचित्र वेशभूषा और नृत्य करती घोड़ी यात्रा के प्रमुख आकर्षण रहे।
रथ पर विराजमान श्रीराम, श्रीराधा-कृष्ण और भारत माता की सजीव झांकियों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। वहीं झांसी की रानी, शिवाजी महाराज और महाराणा प्रताप के रूप में सजे बच्चों ने देशभक्ति का संदेश देकर सभी का ध्यान आकर्षित किया।

Virat Hindu Sammelan Pratap Nagar

2000 से अधिक लोगों की उपस्थिति में मुख्य सम्मेलन

मुख्य हिंदू सम्मेलन श्री चंदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित किया गया, जहां लगभग 2000 महिला-पुरुषों की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर रावत पब्लिक स्कूल, विनायक स्कूल, मानव पब्लिक स्कूल और वी.एस. चिल्ड्रन एकेडमी के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय जादूगर बंटी भाट ने अपने रोमांचक जादू से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया, जबकि कृष्ण शर्मा ने तलवारबाजी के हैरतअंगेज करतब दिखाकर खूब तालियां बटोरीं।
वहीं अंतरराष्ट्रीय गायिका रेखा परिहार ने अपनी मधुर आवाज से पूरे वातावरण को संगीतमय बना दिया।

एकता और समरसता का संदेश

सम्मेलन में संत समाज से पूजनीया साध्वी तरुणा दीदी ने समाज को एकजुट रहने का आह्वान किया। संघ के पदाधिकारी श्याम जी साहू ने पंच परिवर्तन, हिंदू एकता और सामाजिक समरसता पर जोर दिया।

कार्यक्रम का संचालन गुलाब कोरानी ने किया। मुख्य अतिथि श्री संजय बंसल रहे, जबकि संरक्षक जी.एल. गुप्ता ने अतिथियों और प्रतिभागियों का सम्मान किया। सम्मेलन ने समाज में एकता, संस्कृति और राष्ट्रभक्ति का सशक्त संदेश दिया।

Related Posts

  • 207 views
JDA Illegal Colony: जयपुर में JDA भूमि पर अवैध कॉलोनी का आरोप: खसरा नंबर 225 बना विवाद का केंद्र, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

JDA Illegal Colony जयपुर में फिर उठे अवैध कॉलोनियों पर सवाल JDA Illegal Colony: राजधानी जयपुर में एक बार फिर कथित अवैध कॉलोनी निर्माण का मामला चर्चा में है। इस…

  • 86 views
Jaipuriya Hospital Contract Employees: जयपुरिया अस्पताल में संविदा कर्मचारियों की एंट्री पर रोक का आरोप, 30 परिवारों की आजीविका पर मंडराया संकट

दो साल तक सेवा देने वाले कर्मचारियों ने लगाए गंभीर आरोप Jaipuriya Hospital Contract Employees: जयपुर के प्रतिष्ठित जयपुरिया अस्पताल में संविदा कर्मचारियों से जुड़ा एक विवाद सामने आया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *