PM Modi Birthday: जब नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर टूटे 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड – अब 75वें पर क्या रचा जाएगा इतिहास?

PM Modi Birthday: 17 सितंबर को जब पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन मनाने जा रहा होगा, तब हर किसी के मन में एक ही सवाल होगा – क्या इस बार फिर कोई इतिहास रचा जाएगा? एक साधारण परिवार से निकलकर विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का नेतृत्व करने वाले नरेंद्र मोदी का जीवन हमेशा से प्रेरणादायक रहा है, लेकिन उनके जन्मदिन पर जो वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बने हैं, वो भी किसी चमत्कार से कम नहीं हैं।

Read More: ITR फाइल करने की डेडलाइन फिर बढ़ी? अब जानें नई अंतिम तारीख!

66वें जन्मदिन पर टूटे थे तीन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

साल 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 66वें जन्मदिन पर कुछ ऐसा हुआ जिसने दुनिया का ध्यान खींचा।

सबसे पहला रिकॉर्ड तब बना जब 989 बच्चों ने मात्र 30 सेकंड में दीप जलाकर एकता का अद्भुत संदेश दिया।

दूसरा रिकॉर्ड तब बना जब 1000 दिव्यांगजनों ने व्हीलचेयर का उपयोग कर एक विशाल व्हीलचेयर लोगो तैयार किया

तीसरा रिकॉर्ड बना जब 1700 बधिर व्यक्तियों को 3400 श्रवण यंत्र एक ही स्थान पर वितरित किए गए।

इन तीनों उपलब्धियों को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया, जिसने मोदी जी के जन्मदिन को ऐतिहासिक बना दिया।

Read More: क्या नेपाल में फिर लौटेगी राजशाही? मनीषा कोइराला ने उठाए संविधान पर सवाल!

इस बार क्या है ख़ास – 75वां जन्मदिन बेहद प्रेरणादायक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर इस बार कई बड़े आयोजन होने जा रहे हैं:

लघु फिल्म ‘चलो जीते हैं’ – स्वामी विवेकानंद से प्रेरित यह फिल्म 2 अक्टूबर तक देशभर के 500+ सिनेमाघरों और लाखों स्कूलों में दिखाई जाएगी।

दिल्ली में 17 विशेष कार्यक्रम – वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, डॉक्युमेंट्री स्क्रीनिंग और बहुत कुछ।

सेवा का सम्मान’ कार्यक्रम – सफाई कर्मचारी, ड्राइवर, चपरासी और अन्य ज़मीनी योद्धाओं को किया जाएगा सम्मानित।

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन महज़ एक निजी अवसर नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय प्रेरणा का पर्व बन चुका है। अब देखना ये है कि क्या 75वें जन्मदिन पर फिर से कोई नया रिकॉर्ड बनता है या कोई और ऐतिहासिक कदम उठाया जाता है।

Related Posts

  • 3 views
PM Modi Daman Visit: दमन से पीएम मोदी का बड़ा संदेश – विकास, कनेक्टिविटी और हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर पर 2970 करोड़ की सौगात

PM Modi Daman Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमन-दीव के विकास को नई गति देने के लिए दमन से कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं…

  • 7 views
Rekha Gupta on Fire Safety Action: दिल्ली में अफसरों की जवाबदेही तय! अवैध निर्माण और फायर नियमों की अनदेखी पर होगी सीधी कार्रवाई

Rekha Gupta on Fire Safety Action: दिल्ली सरकार ने अवैध निर्माण, फायर सेफ्टी नियमों के उल्लंघन और प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने स्पष्ट संकेत दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *