Archana Gupta Haryana BJP President: डॉ अर्चना गुप्ता ने ग्रहण किया प्रदेश अध्यक्ष का पदभार, महिला नेतृत्व के भरोसे भाजपा का नया मिशन

Archana Gupta Haryana BJP President: हरियाणा भाजपा में लंबे समय बाद महिला नेतृत्व की वापसी हुई है। डॉ. अर्चना गुप्ता ने पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण (Archana Gupta Haryana BJP President) करते हुए संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया, राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ सहित कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने डॉ. अर्चना गुप्ता को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया और नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। पदभार संभालने के बाद डॉ. गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगी।

Read More: बंगाल में बदली सत्ता की तस्वीर, बीजेपी की ऐतिहासिक जीत से नई राजनीति की शुरुआत, सुवेंदु अधिकारी ने दीदी को हराया

90 विधानसभा सीटों पर जीत का लक्ष्य

अपने पहले संबोधन में डॉ. अर्चना गुप्ता (Archana Gupta Haryana BJP President) ने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करना होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जहां बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक हर जिम्मेदारी समान महत्व रखती है। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों के अनुभव के आधार पर उन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा जहां पार्टी को अपेक्षित सफलता नहीं मिली। संगठन का लक्ष्य प्रदेश की सभी 90 विधानसभा सीटों पर जीत सुनिश्चित करना होगा।

नायब सैनी बोले- अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा और मजबूत होगी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की तपस्या और समर्पण की बदौलत दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बना है। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने डॉ. अर्चना गुप्ता को बड़ी जिम्मेदारी देकर महिलाओं को नेतृत्व में आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है। सैनी ने विश्वास जताया कि डॉ. अर्चना गुप्ता (Archana Gupta Haryana BJP President) के नेतृत्व में भाजपा गांव-गांव, घर-घर और हर बूथ तक अपनी पहुंच और मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत और विकसित हरियाणा के विजन को आगे बढ़ाना है।

Read More: मोहन लाल बड़ौली का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-‘हर वार्ड में खिलेगा कमल’

महिला सशक्तिकरण की मिसाल बना नेतृत्व परिवर्तन

कार्यक्रम (Archana Gupta Haryana BJP President) में वक्ताओं ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि डॉ. अर्चना गुप्ता का प्रदेश अध्यक्ष बनना केवल संगठनात्मक बदलाव नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण का मजबूत संदेश भी है। मुख्यमंत्री ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में नेतृत्व कर रही हैं और भाजपा ने इस दिशा में लगातार अवसर प्रदान किए हैं। प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि डॉ. अर्चना गुप्ता का प्रदेश अध्यक्ष बनना सामाजिक बदलाव और महिला नेतृत्व को प्रोत्साहन देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

संगठन और सरकार के बेहतर समन्वय पर जोर

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता की टीम हरियाणा में भाजपा को और अधिक मजबूत बनाएगी। वहीं ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि संगठन में नेतृत्व परिवर्तन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है और इससे नए नेतृत्व को अवसर मिलता है। कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार और संगठन के बेहतर समन्वय के साथ भाजपा आगामी चुनावी चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करेगी।

कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़ने का संदेश

डॉ. अर्चना गुप्ता (Archana Gupta Haryana BJP President) ने अपने संबोधन के अंत में कहा कि पद सीमित हो सकते हैं, लेकिन संगठन में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने प्रदेश के सभी 27 जिलों के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन विस्तार का संकल्प दोहराया और कहा कि भाजपा को हर स्तर पर और अधिक मजबूत बनाना ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

For More Latest Updates: Instagram, Facebook and Youtube

Related Posts

  • 114 views
BJP Kalanour Meeting: प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के दौरे से पहले भाजपा कलानौर ने बनाई रणनीति, कार्यकर्ताओं को सौंपे अहम जिम्मे

BJP Kalanour Meeting: कलानौर में भारतीय जनता पार्टी ने आगामी 7 जुलाई को होने वाले प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के दौरे को संगठनात्मक शक्ति प्रदर्शन का अवसर मानते हुए…

  • 91 views
Shyama Prasad Mukherjee Statue: रोहतक में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सम्मान की उठी बड़ी मांग, भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा और सड़क नामकरण का किया प्रस्ताव

Shyama Prasad Mukherjee Statue: रोहतक में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान इस बार चर्चा का केंद्र केवल डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (Dr. Shyama Prasad Mukherjee) का स्मरण…