Mohan Lal Baroli: बीजेपी हरियाणा के सभी 377 मंडलों में निकालेगी तिरंगा यात्रा

Mohan Lal Baroli BJP Haryana: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली (Mohan Lal Baroli)ने प्रेस वार्ता में बताया कि पार्टी हरियाणा के सभी 377 मंडलों में तिरंगा यात्रा निकालेगी। उन्होंने कहा कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर फरीदाबाद में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini), राज्य सरकार के मंत्री, विधायक और कार्यकर्ता भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर भी इस विषय पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

प्रदेश समिति का गठन और जिम्मेदारियां तय

मोहन लाल बड़ौली ने बताया कि “हर घर तिरंगा” (Tiranga Yatra Haryana) अभियान के लिए प्रदेश समिति का गठन कर दिया गया है। पूर्व मंत्री असीम गोयल को संयोजक बनाया गया है, जबकि मनीष यादव (गुरुग्राम), डॉ. आदित्य बत्रा (रोहतक) और मीना परमार (भिवानी) को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे अधिक से अधिक लोगों को इस यात्रा में जोड़ें और तिरंगा यात्रा को जोश और उत्साह से सफल बनाएं।

Read Also: खाटूश्याम धाम में आने वाला है बड़ा बदलाव: 87.87 करोड़ की भव्य कॉरिडोर परियोजना शुरू

कांग्रेस पर तीखा हमला

प्रेस वार्ता में बड़ौली ने कांग्रेस पर तीखा हमला (Mohan Lal Baroli on Congress) करते हुए कहा कि कांग्रेस देश की 140 करोड़ जनता का दिल दुखाने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब एक परिवार तक सीमित रह गई है और देश की जनता का उससे मोहभंग हो चुका है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली को देशवासी पसंद कर रहे हैं और बीजेपी के साथ मजबूती से खड़े हैं।

सेना के सम्मान पर कांग्रेस को घेरा

उन्होंने कांग्रेस पर देश की सेना के पराक्रम पर सवाल उठाने का आरोप लगाया और कहा कि यह देशवासियों के सम्मान को ठेस पहुंचाने जैसा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बीजेपी की लड़ाई सिर्फ आतंकवाद के खिलाफ है और आतंकवाद का समूल नाश ही बीजेपी का लक्ष्य है।

Read Also: हरियाणा बीजेपी में महिलाओं को मिली नई पहचान, 30 महिला मंडल अध्यक्ष और 5 जिला अध्यक्ष बनीं

गुरुग्राम का विकास और संगठन की मजबूती

मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि 2014 से पहले और अब 2025 के गुरुग्राम में जमीन-आसमान का अंतर है। उन्होंने कहा कि नायब सरकार के नेतृत्व में हरियाणा में विकास कार्य तीव्र गति से हो रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस के संगठन को कमजोर बताते हुए कहा कि कांग्रेस का संगठन इतना मजबूत है कि लोकसभा की कार्यवाही तक रोक देता है। देश की जनता विपक्ष के व्यवहार को देख रही है।

बीजेपी की बैठकें और संगठन विस्तार

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने गुरुग्राम और गुरुग्राम ग्रामीण जिलों के मंडल अध्यक्षों, प्रभारियों और महामंत्रियों के साथ बैठक की। जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी और अजीत यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आगामी कार्यक्रमों की योजना पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि बूथ, मंडल और जिला स्तर की सभी नई टीमें गठित हो चुकी हैं और 10 अगस्त तक कार्यकारिणी की बैठकें आयोजित की जाएंगी।

Mohan Lal Baroli: बीजेपी हरियाणा के सभी 377 मंडलों में निकालेगी तिरंगा यात्रा

Read Also: रेत-बजरी के दाम होंगे कम? हरियाणा सरकार की बड़ी तैयारी, आम जनता को मिल सकती है राहत

‘मन की बात’ पर सराहना और बूथ सशक्तिकरण का आह्वान

बड़ौली ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सभी बूथों पर 100% सुनने के लिए कार्यकर्ताओं की सराहना की और जिला अध्यक्षों की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि हमें अपने बूथों को और अधिक मजबूत बनाना है और “संगठन ही सेवा” के मंत्र पर काम करते हुए सरकार की योजनाएं जन-जन तक पहुंचानी हैं।

मानेसर में बीजेपी जिला कार्यालय का उद्घाटन

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने मानेसर में बीजेपी गुरुग्राम महानगर (ग्रामीण) के नए जिला कार्यालय का उद्घाटन विधिवत हवन-यज्ञ कर किया। उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया और कार्यकर्ताओं से पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपील की। कार्यक्रम में विधायक तेजपाल तंवर, विधायक बिमला चौधर, पूर्व विधायक सत्यप्रकाश जरावता, जिला प्रभारी राजकुमार वोहरा सहित बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस प्रकार बीजेपी हरियाणा में संगठन और जनसंपर्क को मजबूत करते हुए आगामी चुनावों के लिए व्यापक रणनीति के साथ आगे बढ़ रही है।

Related Posts

  • 79 views
BJP Gurugram Event: गुरुग्राम में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर बीजेपी का बड़ा संदेश, राष्ट्रवाद से आत्मनिर्भर भारत तक नेताओं ने गिनाईं उपलब्धियां

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: गुरुग्राम स्थित बीजेपी कार्यालय गुरुकमल में रविवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई…

  • 117 views
BJP Kalanour Meeting: प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के दौरे से पहले भाजपा कलानौर ने बनाई रणनीति, कार्यकर्ताओं को सौंपे अहम जिम्मे

BJP Kalanour Meeting: कलानौर में भारतीय जनता पार्टी ने आगामी 7 जुलाई को होने वाले प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के दौरे को संगठनात्मक शक्ति प्रदर्शन का अवसर मानते हुए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *