Air India Flight Crashes in Ahmedabad: अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, 242 लोगों की जान पर बनी, राहत कार्य जारी

Air India Flight Crashes in Ahmedabad: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला विमान हादसा हुआ। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171, जो अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुई थी, उड़ान भरने के महज दो मिनट बाद ही क्रैश (Air India Flight Crashes in Ahmedabad) हो गई। यह दुर्घटना अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद मेघानीनगर इलाके के पास हुई। हादसे के समय विमान में 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर (दो पायलट समेत) सवार थे, कुल 242 लोग।

Readalso: राजस्थान में कांग्रेस की नई चाल? गहलोत-पायलट की मुलाकात ने उड़ाई सियासी नींद!

धुएं का गुबार और अफरा-तफरी (Air India Flight Crashes in Ahmedabad)

दुर्घटना के तुरंत बाद घटनास्थल से आसमान में काले धुएं का गुबार उठता देखा गया। यह दृश्य मेघानीनगर और आसपास के क्षेत्रों से साफ देखा गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। सोशल मीडिया पर भी कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें जलते हुए मलबे और धुएं के भयानक दृश्य नजर आ रहे हैं।

रेस्क्यू ऑपरेशन तेज़ी से जारी

फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां और कई एंबुलेंस घटनास्थल पर तुरंत भेजी गईं। बीएसएफ और एनडीआरएफ की टीमें भी राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंच गई हैं। इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम को भी तैनात कर दिया गया है। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है, जबकि मृतकों की पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।

यात्रियों की राष्ट्रीयता और प्रशासनिक प्रतिक्रिया

विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक सवार थे। घटना की जानकारी मिलते ही नागरिक उड्डयन मंत्रालय Air India Flight Crashes in Ahmedabad) में इमरजेंसी बैठक बुलाई गई। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Readaslo: वंदे भारत में रिकॉर्ड बुकिंग: 23 जुलाई तक फुल हुईं श्रीनगर-कटड़ा की सीटें!

दुर्घटना के कारण की जांच जारी (Air India Flight Crashes in Ahmedabad)

दुर्घटना की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। एयरक्राफ्ट बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर मॉडल था, जो करीब 11 साल पुराना था। शुरुआती रिपोर्ट्स में पायलट द्वारा ‘मेडे’ कॉल की भी पुष्टि की गई है, लेकिन ब्लैक बॉक्स और फ्लाइट रिकॉर्डर की जांच के बाद ही सही कारणों का पता चल सकेगा।

यह विमान हादसा देश के लिए एक बड़ा झटका है और पूरे देश में शोक की लहर है। प्रशासन की कोशिश है कि प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द सहायता पहुंचाई जा सके।

Related Posts

  • 25 views
Modi Government 12 Years: 12 साल मोदी सरकार, वे 12 फैसले जिन्होंने बदल दी भारत की राजनीति, अर्थव्यवस्था और शासन की दिशा

Modi Government 12 Years: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने सत्ता में अपने 12 वर्ष पूरे (Modi Government 12 Years) कर लिए हैं। वर्ष 2014 में शुरू…

  • 30 views
TMC Latest News Hindi: टीएमसी में सियासी भूचाल! 19 सांसदों के बगावती तेवर से बढ़ी ममता बनर्जी की चुनौती, NDA समर्थन के दावे से गरमाई राजनीति

TMC Latest News Hindi: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर असंतोष की खबरों ने राजनीतिक गलियारों में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *