जयपुर में किराएदार और मकान मालिक के बीच विवाद, सामान नाले में फेंकने का आरोप

जयपुर – घाट गेट थाना क्षेत्र में एक गंभीर विवाद सामने आया है जहाँ एक किराएदार ने मकान मालिक पर जबरदस्ती सामान फेंकने और ताला तोड़ने का आरोप (Jaipur Tenant Landlord Dispute) लगाया है। किराएदार के अनुसार, वह पिछले 25 वर्षों से उसी मकान में रह रहा था। मकान मालिक के कहने पर उसने मकान तो खाली कर दिया, लेकिन एक कमरे में उसका कुछ सामान अभी भी रखा हुआ था, जिस पर ताला लगा था।

आरोप है कि मकान मालिक ने किराएदार का ताला तोड़कर अपना ताला लगा दिया और कमरे में रखा सारा सामान नाले में फेंक दिया। इससे किराएदार को भारी मानसिक और आर्थिक नुकसान हुआ है।

किराएदार के अनुसार, रात करीब 2 बजे मकान मालिक मौके पर आया, किराएदार का ताला तोड़ा और अपना ताला लगा दिया। इसके बाद कमरे में रखा सारा सामान उठाकर नाले में फेंक दिया गया। परिवादी का आरोप है कि वह शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचा, लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उसका कहना है कि मकान मालिक पहले ही थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज करवा चुका था, जबकि उसकी (किराएदार की) रिपोर्ट लेने में पुलिस ने आनाकानी की

Jaipur Tenant Landlord Dispute: पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप

किराएदार का कहना है कि जब वह शिकायत लेकर घाट गेट थाने पहुँचा तो पुलिस ने FIR दर्ज करने से इनकार कर दिया और सिर्फ एक लिखित शिकायत लेकर जांच की बात कही।

Readalso: केदारनाथ हेलिकॉप्टर क्रैश में पायलट राजवीर सिंह की मौत, कौन थे ये बहादुर पायलट?

मीडिया के पहुंचने पर हुई कार्रवाई

किराएदार का दावा है कि जब मीडिया मौके पर पहुंची, तब जाकर पुलिस ने उसकी शिकायत दर्ज की और जांच की बात कही।

Related Posts

  • 7 views
2047 के राजस्थान की नींव रख रही सरकार, उद्योग से गांव तक विकास का नया ब्लूप्रिंट तैयार

Rajasthan Development Vision: नई औद्योगिक नीति से निवेश और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा Rajasthan Development Vision: राज्य सरकार ने राजस्थान इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट पॉलिसी को मंजूरी दी है। इस नीति का…

  • 14 views
मुहाना मंडी में फूड सेफ्टी टीम की बड़ी पहल: फल विक्रेताओं को वैज्ञानिक तरीके से फलों को पकाने का दिया प्रशिक्षण

Safe Mango Ripening: जयपुर में आम के सीजन के दौरान फलों को सुरक्षित और वैज्ञानिक तरीके से पकाने को बढ़ावा देने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *