Zero Balance Account: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे बैंकिंग नियम! जीरो बैलेंस अकाउंट वालों को मिलेंगी ये बड़ी फ्री सुविधाएं
Zero Balance Account: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने Zero Balance BSBD Accounts के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब बैंकों को इन खातों को ‘कम सुविधाओं वाले’ विकल्प की तरह नहीं मानना होगा। RBI ने स्पष्ट कर दिया है कि BSBD खातों को नॉर्मल सेविंग्स अकाउंट जैसी ही सुविधाएं उपलब्ध करानी होंगी।
सबसे महत्वपूर्ण बात—अगर कोई ग्राहक लिखित या ऑनलाइन रिक्वेस्ट करता है तो बैंक को 7 दिनों के भीतर सेविंग्स अकाउंट को BSBD अकाउंट में बदलना होगा।
ये नए नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे।
BSBD खाते में अब क्या-क्या मिलेगा? (New Benefits)
✔ 1. फ्री ATM/Debit Card (No Annual Fee)
ग्राहकों से ATM या Debit Card का कोई वार्षिक शुल्क नहीं लिया जाएगा।
✔ 2. कम से कम 25 पन्नों की चेकबुक फ्री
हर BSBD खाता धारक को प्रति वर्ष न्यूनतम 25 पन्नों की चेकबुक मिलनी अनिवार्य होगी।
✔ 3. Free Digital Banking Services
- इंटरनेट बैंकिंग
- मोबाइल बैंकिंग
- पासबुक या मासिक स्टेटमेंट
सभी सेवाएं बिना शुल्क उपलब्ध होंगी।
✔ 4. महीने में 4 बार फ्री कैश निकासी
कैश निकासी की 4 फ्री ट्रांजैक्शन की सीमा बदस्तूर रहेगी।
✔ 5. UPI, IMPS, NEFT, RTGS फ्री — Withdrawal Limit में शामिल नहीं
डिजिटल पेमेंट्स को ‘कैश निकासी’ नहीं माना जाएगा। यानी ये पूरी तरह फ्री होंगे।
✔ 6. Cash Deposit पर कोई सीमा नहीं
कितनी भी बार और कितनी भी राशि जमा कर सकते हैं — बिना किसी शुल्क या लिमिट के।
✔ 7. बैंक कोई अनिवार्य शर्तें नहीं लगा सकेंगे
न तो मिनिमम बैलेंस की शर्त
न ही अन्य कोई अनावश्यक नियम
ग्राहक की मांग पर सभी सुविधाएं देना अनिवार्य होगा।
नाबालिग खातों में कुछ सीमाएं लागू
RBI ने बैंकों का यह सुझाव स्वीकार किया है कि नाबालिगों के BSBD खातों में कुछ लेनदेन संबंधित सीमाएं लागू की जा सकती हैं।
बैंक के बताए कई सुझाव RBI ने खारिज किए
✘ ग्राहकों की आय/प्रोफाइल के आधार पर BSBD खोलने की शर्त
✘ इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग पर रोक
ये दोनों सुझाव सीधे खारिज कर दिए गए।
RBI का उद्देश्य: हर नागरिक को समान बैंकिंग सुविधा
RBI का कहना है कि BSBD खाते का असली उद्देश्य सभी को सस्ते, आसान और बराबर बैंकिंग विकल्प प्रदान करना है।
किसी भी तरह की रोक या अतिरिक्त शर्तें इस उद्देश्य के खिलाफ हैं।




