जल्द पटरी पर दौड़ेंगी 4 नई वंदे भारत ट्रेनें, देखें किस रूट पर मिलेगी सफर की ‘सुपरफास्ट’ सुविधा!

Vande Bharat Train: यात्रियों के लिए खुशखबरी! रेलवे जल्द लॉन्च करेगा 4 नई वंदे भारत ट्रेनें, देखें कौन-कौन से रूट्स पर दौड़ेंगी

Vande Bharat Train : भारतीय रेलवे यात्रियों के लिए एक और बड़ी सौगात लेकर आया है। अब देश में चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत होने जा रही है। रेलवे के मुताबिक, इन नई ट्रेनों को मंजूरी मिल चुकी है और ट्रायल रन के बाद इन्हें यात्रियों के लिए शुरू किया जाएगा।

वर्तमान में देश में 160 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं, और इन नई ट्रेनों के शुरू होने के बाद यह आंकड़ा 164 तक पहुंच जाएगा।

किन रूट्स पर दौड़ेगी नई वंदे भारत ट्रेनें

रेलवे ने जिन चार नए रूट्स पर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की मंजूरी दी है, वे इस प्रकार हैं —

KSR बेंगलुरु – एर्नाकुलम
फिरोजपुर कैंट – दिल्ली
वाराणसी – खजुराहो
लखनऊ – सहारनपुर

इनमें से बेंगलुरु–एर्नाकुलम वंदे भारत ट्रेन की डिटेल्स जारी कर दी गई हैं।

बेंगलुरु–एर्नाकुलम वंदे भारत ट्रेन टाइमटेबल

रेलवे बोर्ड के अनुसार —

  • ट्रेन नंबर 26651: सुबह 5:10 बजे बेंगलुरु से रवाना होगी और दोपहर 1:50 बजे एर्नाकुलम पहुंचेगी।
  • वापसी ट्रेन नंबर 26652: दोपहर 2:20 बजे एर्नाकुलम से चलेगी और रात 11:00 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी।
  • यह ट्रेन कृष्णराजपुरम, सेलम, इरोड, तिरुप्पुर, कोयंबटूर, पलक्कड़ और त्रिशूर स्टेशनों पर रुकेगी।

हर रूट पर बढ़ी वंदे भारत की डिमांड

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि वंदे भारत ट्रेनों की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।

  • वित्त वर्ष 2024-25 में इन ट्रेनों की औसत ऑक्यूपेंसी 102.01% रही।
  • जबकि 2025-26 के शुरुआती महीनों में यह बढ़कर 105.03% तक पहुंच चुकी है।

रेलवे का लक्ष्य है कि आने वाले महीनों में हर राज्य को वंदे भारत ट्रेन सेवा से जोड़ा जाए।

यात्रियों को मिलेंगी ये खास सुविधाएं

नई वंदे भारत ट्रेनों में यात्रियों के आराम और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है —

  • 180 किमी/घंटा की अधिकतम गति क्षमता
  • ऑटोमेटिक स्लाइडिंग डोर
  • रोटेटिंग सीट्स और बेहतर लेग स्पेस
  • Wi-Fi और इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • अत्याधुनिक सुरक्षा प्रणाली कवच तकनीक से लैस

Related Posts

  • 13 views
West Bengal Election BJP Victory: बंगाल में बदली सत्ता की तस्वीर, बीजेपी की ऐतिहासिक जीत से नई राजनीति की शुरुआत, सुवेंदु अधिकारी ने दीदी को हराया

West Bengal Election BJP Victory: पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी ने 206 सीटों पर जीत हासिल कर स्पष्ट बहुमत…

  • 10 views
AAP Rajya Sabha MPs rebellion: AAP बगावत: क्या Raghav Chadha ने बंगला बचाने के लिए किया खेल? अंदर की पूरी कहानी

AAP में बगावत से मचा सियासी हड़कंप AAP Rajya Sabha MPs rebellion: Aam Aadmi Party के राज्यसभा सांसदों की बगावत ने दिल्ली की राजनीति में हलचल मचा दी है। सूत्रों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *