The Great Indian Kapil Show में होने जा रहा है बड़ा धमाका, सिद्धू और अर्चना साथ में करेंगे जजिंग!

The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा ने टेलीविजन की दुनिया में लंबी सफलता के बाद ओटीटी की ओर रुख किया और वहां भी धमाल मचा दिया। द ग्रेट इंडियन कपिल शो ने नेटफ्लिक्स पर आते ही दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली। अब तक इसके दो सीज़न आ चुके हैं और दोनों को ही जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। अब शो के तीसरे सीज़न का ऐलान हो चुका है, और इस बार कुछ बड़ा सरप्राइज़ होने जा रहा है।

Read Also: ऑपरेशन सिंदूर के हीरो को मिला बड़ा प्रमोशन! अब संभालेंगे सेना की ये अहम जिम्मेदारी

नवजोत सिंह सिद्धू की धमाकेदार वापसी

जहां पहले दो सीज़न में अर्चना पूरन सिंह शो में जज की कुर्सी पर बैठी नज़र आई थीं, वहीं अब उन्हें अपनी कुर्सी शेयर करनी पड़ेगी। जी हां, नवजोत सिंह सिद्धू की धमाकेदार वापसी होने जा रही है। अर्चना और सिद्धू अब साथ में शो का हिस्सा बनेंगे। नेटफ्लिक्स ने इस खबर की पुष्टि एक मजेदार प्रोमो वीडियो के जरिए की है, जिसे सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।

नेटफ्लिक्स ने किया प्रोमो रिलीज

नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर शो का प्रोमो शेयर करते हुए लिखा: “एक कुर्सी पाजी के लिए प्लीज, हर फनीवार बढ़ेगा हमारा परिवार, जिसमें नवजोत सिंह सिद्धू और अर्चना पूरन सिंह की वापसी होगी। उन्हें द ग्रेट इंडियन कपिल शो के नए सीज़न में देखें, 21 जून से रात 8 बजे सिर्फ़ नेटफ्लिक्स पर।”

इस प्रोमो में अर्चना पूरन सिंह के चेहरे पर जबरदस्त शॉक देखने को मिलता है जब उन्हें पता चलता है कि अब उनकी कुर्सी पर सिद्धू भी बैठेंगे।

Readalso: 57,200 रुपये सस्ती मिल रही ये गाड़ी! मारुति डिजायर को दे रही कड़ी टक्कर, ऑफर की आखिरी तारीख जान लें!

फैंस में जबरदस्त उत्साह

शो के इस नए ट्विस्ट को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कपिल शर्मा, अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू की केमिस्ट्री एक बार फिर दर्शकों को गुदगुदाने के लिए तैयार है। अब देखना दिलचस्प होगा कि दोनों जज एक साथ किस तरह से मंच साझा करते हैं और किसका पंच पड़ता है सबसे भारी।

21 जून से होगा प्रसारण

द ग्रेट इंडियन कपिल शो का तीसरा सीज़न 21 जून से हर शनिवार रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होगा। इस बार की मस्ती, कॉमेडी और कंट्रोवर्सी सब कुछ दोगुना होने वाला है।

Related Posts

  • 11 views
West Bengal Election BJP Victory: बंगाल में बदली सत्ता की तस्वीर, बीजेपी की ऐतिहासिक जीत से नई राजनीति की शुरुआत, सुवेंदु अधिकारी ने दीदी को हराया

West Bengal Election BJP Victory: पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी ने 206 सीटों पर जीत हासिल कर स्पष्ट बहुमत…

  • 8 views
AAP Rajya Sabha MPs rebellion: AAP बगावत: क्या Raghav Chadha ने बंगला बचाने के लिए किया खेल? अंदर की पूरी कहानी

AAP में बगावत से मचा सियासी हड़कंप AAP Rajya Sabha MPs rebellion: Aam Aadmi Party के राज्यसभा सांसदों की बगावत ने दिल्ली की राजनीति में हलचल मचा दी है। सूत्रों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *