SSC की 3 भर्तियां रद्द, प्रशासनिक कारणों के चलते लिया फैसला, यूपी बिहार के 35 लाख उम्मीदवारों ने किया था अप्लाई

एसएससी भर्ती 2024 की तैयारी में देश के लाखो युवा दिन – रात मेहनत कर रहे हैं। इसी बीच कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सेलेक्शन पोस्ट भर्ती फेज 10 और 12 में से कुछ पदों की भर्ती को रद्द कर दिया है। यह भर्ती कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत अपर डिविजनल क्लर्क/सब ऑफिसर कैडर के पद पर होनी थी।

प्रशासनिक कारणों को बताया वजह :

स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने रद्द की गई नौकरियों की जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर दी है। उम्मीदवार एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर रद्द वैकेंसी की डिटेल्स चेक कर सकते हैं।

एसएससी ने स्वास्थ्य सेवा निदेशायल में फील्ड ऑफिसर की 3 वैकेंसी (कोड NR13524) को भी फिलहाल रद्द करने का फैसला लिया है। एसएससी ने अपने नोटिस में भर्ती रद्द करने की वजह प्रशासनिक कारणों को बताया है।

जून में हुआ था परीक्षा का आयोजन :

एसएससी की यह भर्ती परीक्षा 20, 21, 25 और 26 जून को आयोजित हुई थी। इस भर्ती के लिए 35 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने फॉर्म भरा था। इसमें उत्तर प्रदेश और बिहार से 10वीं पास 164705, 12वीं पास 90200 और ग्रेजुएट 100636 उम्मीदवार हैं।

  • Related Posts

    • 5 views
    Trump dinner shooting controversy: ट्रंप डिनर शूटिंग विवाद | हमले से पहले ‘गोली चली’ वाली टिप्पणी से बहस छिड़ी

    ट्रंप कार्यक्रम से पहले बयान बना विवाद की वजह Trump dinner shooting controversy: अमेरिका में आयोजित एक हाई-प्रोफाइल डिनर इवेंट से पहले व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट का…

    • 9 views
    Indian Football League Jaipur: जयपुर में ‘इंडियन फुटबॉल लीग’ का आगाज़, राज्यपाल का संदेश—खेलों से बनता है स्वस्थ और सशक्त भारत

    विद्याधर नगर स्टेडियम में भव्य शुभारंभ Indian Football League Jaipur: जयपुर, 7 अप्रैल। राजस्थान यूनाइटेड फुटबॉल क्लब की ओर से आयोजित ‘इंडियन फुटबॉल लीग’ का भव्य शुभारंभ मंगलवार को विद्याधर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *