राजस्थानराज्य

बयाना की ऐतिहासिक बांगड़ फील्ड में उमड़ा जनसैलाब – जयंत चौधरी बोले, किसान और युवा हैं देश की असली ताकत!

Rashtriya Lok Dal Rajasthan Rally: बयाना की बांगड़ फील्ड में RLD की ऐतिहासिक जनसभा में उमड़ा जनसैलाब

Rashtriya Lok Dal Rajasthan Rally: भरतपुर – राष्ट्रीय लोकदल (RLD) की किसान एकता यात्रा के तहत रविवार को भरतपुर जिले के बयाना कस्बे की ऐतिहासिक बांगड़ फील्ड में विशाल किसान एवं मजदूर रैली का आयोजन हुआ। रैली में उमड़े जनसैलाब ने पूरे क्षेत्र में लोकदल के पक्ष में जबरदस्त माहौल बना दिया।

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह चौधरी का कार्यकर्ताओं ने ऊँचे उत्साह के साथ स्वागत किया। सर्वप्रथम उच्चेन में प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह अवाना के नेतृत्व में, और बयाना प्रवेश द्वार पर सुरजीत चौधरी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने फूल वर्षा कर स्वागत किया।

जयंत चौधरी बोले – “देश का भविष्य खेतों और युवाओं के हाथों में है”

अपने जोशीले संबोधन में जयंत चौधरी ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ किसान और नौजवान हैं। उन्होंने कहा,

“भारत का विकास किसान के खेतों और युवाओं के कौशल से होकर गुजरता है।”

उन्होंने बताया कि देशभर में 15,000 से अधिक आईटीआई केंद्रों के माध्यम से करोड़ों युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने घोषणा की कि भरतपुर में जल्द ही “कौशल विकास रोजगार रथ” फिर से शुरू किया जाएगा।

जयंत चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह अवाना की मेहनत की सराहना करते हुए कहा —

“उत्तर प्रदेश में योगी हैं, और राजस्थान में जोगी — जो पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं।”

त्रिलोक त्यागी बोले – “किसान की आवाज़ सिर्फ लोकदल ही उठाता है”

राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी ने कहा कि देश में अगर किसी ने किसान और मजदूर की सच्ची आवाज़ उठाई है, तो वह राष्ट्रीय लोकदल है। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह की विचारधारा आज भी हर किसान के दिल में जीवित है।

राजस्थान प्रभारी मलूक नागर बोले – “जनता बदलाव के मूड में है”

मलूक नागर ने कहा कि राजस्थान की जनता अब बदलाव चाहती है और लोकदल उस बदलाव की अगुवाई करेगा। उन्होंने कहा, “राजस्थान में लोकदल तीसरे मोर्चे की मजबूत ताकत बनकर उभरेगा।”

भरतपुर विधायक डॉ. सुभाष गर्ग बोले – “RLD पर जनता का भरोसा बढ़ रहा है”

राष्ट्रीय सचिव एवं विधायक डॉ. सुभाष गर्ग ने कहा कि जोगिंदर अवाना के नेतृत्व में पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों पर जनता का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष अवाना बोले – “तीसरे मोर्चे की नींव राजस्थान से रखेंगे”

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह अवाना ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल का लक्ष्य राजस्थान में तीसरे मोर्चे के रूप में उभरना है।
उन्होंने कहा,

“आज की यह ऐतिहासिक सभा कार्यकर्ताओं में नया जोश भर रही है और किसानों में लोकदल के प्रति भरोसा बढ़ा रही है।”

उन्होंने बताया कि आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में पार्टी अपने सिंबल पर चुनाव लड़ेगी और संगठन को हर जिले व ब्लॉक तक मजबूत किया जाएगा।

मंच पर मौजूद रहे कई दिग्गज नेता

इस अवसर पर मंच पर पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे –
त्रिलोक त्यागी, अनिल गौतम, मलूक नागर, अनिल चौहान, डॉ. सुभाष गर्ग, सोनिका, देवी सिंह, अशोक बंजारा, सुमन राजपूत सहित सैकड़ों पदाधिकारी और हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अंत में भरतपुर जिला अध्यक्ष संतोष फौजदार ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि –

“हर बूथ, हर गांव, हर कस्बे तक लोकदल की विचारधारा पहुंचाएं।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button