तूफान में फंसा विमान, यात्रियों ने मौत के आगे पढ़ी कुरान की आयतें

इस्लामाबाद Plane crash : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शनिवार शाम आए भीषण तूफान और भारी बारिश ने न केवल जमीन पर तबाही मचाई, बल्कि आसमान में एक विमान के यात्रियों को भी मौत के मुंह में धकेल दिया। कराची से लाहौर जा रही निजी विमानन कंपनी की फ्लाइट FL-842 तूफान के कारण लाहौर एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर पाई, जिससे विमान में सवार यात्रियों में दहशत फैल गई

क्या हुआ विमान में?

  • विमान तेज हवाओं और बिजली की गर्जना के बीच हवा में झूलने लगा
  • यात्रियों ने कुरान की आयतें पढ़नी शुरू कर दीं
  • कुछ यात्री रोते-बिलखते हुए वीडियो में दिखे
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुए यात्रियों के डरावने वीडियो

कैसे टली दुर्घटना (Plane crash)?

  • एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने हालात को भांपते हुए विमान को वापस कराची लौटने का निर्देश दिया
  • पायलट ने अनुभव और सूझबूझ दिखाते हुए विमान को सुरक्षित वापस लैंड कराया

Readalso: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट , केरल में रेड अलर्ट

जमीन पर तबाही का मंजर

इस तूफान ने पाकिस्तान के कई शहरों में भारी नुकसान पहुंचाया:

  • 20 लोगों की मौत, 150 से अधिक घायल
  • लाहौर, झेलम, सियालकोट, मुजफ्फरगढ़ में मकान और पेड़ गिरे
  • इस्लामाबाद और खैबर पख्तूनख्वा में ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद

यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि प्रकृति के कहर के आगे इंसानी ताकत बेबस है। हालांकि, पायलट के अनुभव और एयर ट्रैफिक कंट्रोल की सतर्कता से बड़ी त्रासदी टल गई

Related Posts

  • 75 views
Petrol Diesel Restrictions: पश्चिम एशिया संकट का असर हुआ कम, 1 जुलाई से पेट्रोल-डीजल बिक्री पर लगी सभी अस्थायी पाबंदियां खत्म

Petrol Diesel Restrictions: पश्चिम एशिया में बढ़े तनाव के बीच देशभर में पेट्रोल और डीजल की निर्बाध (Petrol Diesel Restrictions) आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए…

  • 94 views
Hormuz Strait Close Again: शांति की उम्मीदों को झटका, एक बार फिर बंद हुआ होर्मुज स्ट्रेट, सीजफायर उल्लंघन के आरोपों से बढ़ा विवाद

Hormuz Strait Close Again: मिडिल ईस्ट में हाल के दिनों में बनी शांति की उम्मीदों को एक बार फिर झटका लगता दिखाई दे रहा है। क्षेत्र में संघर्ष विराम को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *