Pink City Press Club के वार्षिक चुनाव, मतदान 29 मार्च और मतगणना 30 मार्च को

जयपुर: पिंकसिटी प्रेस क्लब, (Pink City Press Club) जयपुर के वार्षिक चुनाव के लिए 21 एवं 22 मार्च को नामांकन पत्र दाखिल किए गए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिल शेखावत ने जानकारी दी कि अध्यक्ष, महासचिव, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य के विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्रों की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

पदों के लिए नामांकित प्रत्याशी
अध्यक्ष के पद के लिए अभय जोशी, अमरदीप शर्मा, डॉ. वीरेन्द्र सिंह राठौड़ ‘‘बिल्लू बन्ना‘‘, मुकेश कुमार मीणा, रूपेश कुमार टिंकर ने नामांकन पत्र दाखिल किया। महासचिव के एक पद के लिए मुकेश चौधरी, योगेन्द्र शर्मा ‘‘पंचौली‘‘, राजकुमार शर्मा, रामेन्द्र सोलंकी ने नामांकन किया।
उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए डॉ. मोनिका शर्मा, परमेश्वर प्रसाद शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह राजावत ने नामांकन पत्र दाखिल किया। कोषाध्यक्ष के पद के लिए अनिल त्रिवेदी, देवेन्द्र सिंह, नमोनारायण अवस्थी और विकास शर्मा मैदान में हैं।

प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य के दस पदों के लिए कुल 20 प्रत्याशी नामांकित हुए हैं, जिनमें अनिता शर्मा, उमंग माथुर, ओमवीर भार्गव, गणेश यादव, डॉ. सैयद शाहनवाज अली, दिनेश कुमार सैनी ‘‘डी.के‘‘, दिनेश सिंह तोमर, दीपक सैनी, निखलेश शर्मा, बनवारी लाल उपाध्याय, मणि माला शर्मा, मतीष पारीक, लोकेन्द्र सिंह, विकास आर्य, विजय कुमार जाजरा, शालिनी श्रीवास्तव, संजय गौतम, संजीव गुप्ता, संतोष कृष्ण शर्मा, ज्ञानेंद्र मिश्रा प्रमुख रूप से शामिल हैं।

Readalso: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कोर कमेटी की बैठक

नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिल शेखावत के अनुसार, नामांकन पत्रों की जांच सोमवार को होगी और नाम वापसी की प्रक्रिया मंगलवार 25 मार्च को होगी।

मतदान और मतगणना की तिथियाँ
मतदान: 29 मार्च 2025 (प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक)
मतगणना: 30 मार्च 2025
यह चुनाव पिंकसिटी प्रेस क्लब (Pink City Press Club के आगामी दिशा-निर्देशों और कार्यों को आकार देने के लिए अहम साबित होंगे। मतदान प्रक्रिया के दौरान क्लब के सभी सदस्य अपने मत का प्रयोग कर सकते हैं, और मतगणना के बाद नए पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी।

Related Posts

  • 71 views
BJP Gurugram Event: गुरुग्राम में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर बीजेपी का बड़ा संदेश, राष्ट्रवाद से आत्मनिर्भर भारत तक नेताओं ने गिनाईं उपलब्धियां

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: गुरुग्राम स्थित बीजेपी कार्यालय गुरुकमल में रविवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई…

  • 59 views
Delhi EV Policy 2026: दिल्ली की सड़कों पर बदलेगा ट्रांसपोर्ट का भविष्य! 2028 के बाद नई पेट्रोल बाइक नहीं होगी रजिस्टर, जानिए नई EV पॉलिसी की बड़ी बातें

Delhi EV Policy 2026: राजधानी दिल्ली में प्रदूषण कम करने और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने नई इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) पॉलिसी को मंजूरी दे दी है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *